
कर्नाटक पुलिस ने जिले के धर्मस्थल में गायों के अवैध परिवहन के मामले में बीजेपी पार्टी कार्यकर्ताओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने छह गायों और दो बछड़ों को बचाया और तीन वाहन जब्त किया।
Published: undefined
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान बेलथांगडी तालुक के मोर्टजे निवासी प्रमोद साल्यान, ओलागड्डे के पुष्पराज, अरकलगुड निवासी चन्नकेशव और हासन जिले के होलेनारासिपुरा निवासी संदीप हिरेबेलागुली के रूप में हुई है।
Published: undefined
पुलिस के मुताबिक, पहले दो आरोपियों के बीजेपी कार्यकर्ता होने का संदेह है। गुप्त सूचना मिलने पर धर्मस्थल पुलिस ने अवैध रूप से गायों को ले जा रहे वाहनों का पता लगाया। जांच से पता चला है कि जानवरों को बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। मामले की जांच जारी है।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined