
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कर्नाटक में बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा को आपराधिक और सिविल मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। सिद्धारमैया का यह नोटिस कांग्रेस सरकार पर बीजेपी द्वारा लगाए भष्टाचार के आरोपों को लेकर है।
Published: 07 May 2018, 5:17 PM IST
सीएम सिद्धारमैया ने पीएम मोदी से चुनावी भाषणों के दौरान कांग्रेस सरकार पर लगाए गए भष्टाचार के आरोपों के लिए माफी मांगने की मांग की है। नोटिस में कहा गया है कि पीएम मोदी समेत बीजेपी के कई नेताओं ने कर्नाटक में चुनावी रैलियों के दौरान सीएम सिद्धारमैया के खिलाफ आधारहीन आरोप लगाए हैं। सीएम सिद्धारमैया का कहना है कि पीएम मोदी ने उनके उपर भ्रष्टाचार के ऐसे झूठे आरोप लगाए हैं, जिसका कोई सबूत उनके पास नहीं है।
Published: 07 May 2018, 5:17 PM IST
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में चुनावी भाषणों के दौरान सीएम सिद्धारमैया और उनकी सरकार पर भष्टाचार के कई गंभीर आरोप लगाए थे। अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने कहा था कि सिद्धारमैया सरकार ‘सीधा रुपैया’ सरकार है और कर्नाटक में बिना 10 फीसदी कमीशन दिए कोई काम नहीं हो सकता। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और येदियुरप्पा भी सिद्धारमैया सरकार पर भष्टाचार के आरोप लगा चुके हैं।
Published: 07 May 2018, 5:17 PM IST
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 07 May 2018, 5:17 PM IST