देश

केरल में दर्दनाक हादसा, 2 बसों की टक्कर में 5 छात्रों समेत 9 लोगों की मौत; 38 घायल

केरल के त्रिशूर-पलक्कड़ राजमार्ग पर प्राइवेट बस और केएसआरटीसी की बस की टक्कर में पांच स्कूली छात्रों सहित कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

फोटो: ANI
फोटो: ANI 

केरल के त्रिशूर-पलक्कड़ राजमार्ग पर प्राइवेट बस और केएसआरटीसी की बस की टक्कर में पांच स्कूली छात्रों सहित कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 38 लोग घायल हो गए। हादसा बुधवार देर रात हुआ। मरने वालों में पांच स्कूली छात्र, एक शिक्षक और शेष तीन राज्य के स्वामित्व वाली केएसआरटीसी बस के यात्री थे।

राज्य के परिवहन मंत्री एंटनी राजू ने कहा कि स्कूली बच्चों को ले जा रही निजी बस लगभग 97.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जा रही थी। उन्होंने कहा, यह भी पता चला है कि न तो स्कूल के अधिकारियों और न ही निजी बस मालिक ने यात्रा के बारे में मोटर वाहन विभाग को सूचित किया था। हम अधिक जानकारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। एक कार को ओवरटेक करने के बाद निजी बस ने नियंत्रण खो दिया और आगे चल रही केएसआरटीसी बस से टकरा गई।

मामले की जानकारी के मुताबिक, स्कूली बच्चों को ले जा रही टूरिस्ट बस कोच्चि के पास बेसलियस विद्यानिकेतन स्कूल की थी और दो घंटे देरी से निकली थी। एक महिला शिक्षिका ने कहा, हमारी बस शुरू से ही तेज रफ्तार से दौड़ रही थी, और जब हमने इस पर आपत्ति जतायी तो हमें बताया गया कि चालक बहुत अनुभवी है।

मामूली रूप से घायल एक छात्रा ने कहा, सब कुछ अचानक हुआ, जब मुझे होश आया तो मैं बस के फर्श पर पड़ी थी और कई अन्य छात्र मेरे ऊपर थे। स्कूल से ऊटी जाने वाली बस में 42 छात्र, पांच शिक्षक और दो बस चालक सवार थे।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: कांग्रेस मुख्यालय में हुई CWC की अहम बैठक, JPSC-JSSC आंदोलन स्थगित, सरकार को दो महीने का अल्टीमेटम

  • ,
  • रांची: छात्रों ने 2 महीने के लिए स्थगित किया आंदोलन, परीक्षाओं में गड़बड़ी की CBI जांच के लिए सरकार को दिया अल्टीमेटम

  • ,
  • सिविल ड्रेस में किन लोगों ने छात्रों पर हमला किया था, लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया था, इसकी जांच होनी चाहिए: रोहित पवार

  • ,
  • गॉल टेस्ट में टीम इंडिया की शानदार जीत, सुथार-देवदत्त पड‍िक्कल बने जीत के हीरो, सीरीज में 1-0 की बढ़त

  • ,
  • बिहार: छात्रों के मुद्दों पर RJD का जोरदार प्रदर्शन, प्रदर्शनकरियों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, तेजस्वी यादव हिरासत में