
नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन कर रहे हैं। किसानों के प्रदर्शन का आज 20वां दिन है। दिल्ली-एनसीआर में पारा लगातार गिरता जा रहा है, लेकिन किसानों की मांगों पर गतिरोध बढ़ता ही जा रहा है। किसान नए कृषि कानूनों को समाप्त करने पर अड़े हैं। वहीं मोदी सरकार के अब तक के रवैये से लगता है कि वो किसानों की मांग नहीं मानने वाले। वहीं केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के एक ट्वीट ने भी इसी ओर इशारा किया है। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सिर्फ संवाद से ही मसलों का समाधान हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व सरकार नए कृषि कानूनों से जुड़े किसानों के हर मुद्दे पर बातचीत को तैयार है। लेकिन पूरे कानून को खत्म कर देना विकल्प नहीं हो सकता है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined