
पाकिस्तान में फंसे भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की देश वापसी का रास्ता साफ हो गया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने ऐलान किया है कि पाकिस्तान शुक्रवार को वह भारतीय पायलट अभिनंदन को रिहा कर देगा। पाकिस्तान की संसद को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शांति की पहल के तहत उन्होंने भारतीय पायलट को छोड़ने का फैसला लिया है। भारतीय विंग कमांडर की रिहाई जेनेवा संधि के नियमों के अनुसार हो रहा है।
सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान के पीएम इमरान खान के अभिनंदन को छोड़ने के ऐलान के बाद पाक फौज ने उन्हें रेड क्रॉस को सौंप दिया है, जो उनकी भारत वापसी की प्रकिया पूरी करेगा।
ऐसे में ये जानना जरूरी है कि युद्ध बंदियों के नियम क्या होते हैं। क्या होता है अगर कोई सैनिक किसी दूसरे देश की सीमा में पकड़ा जाता है। हम आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय जिनेवा संधि के तहत युद्धबंदियों को लेकर क्या नियम हैं।
जिनेवा संधि के तहत युद्धबंदियों को डराया-धमकाया नहीं जा सकता। उन्हें अपमानित नहीं किया जा सकता। इतना ही नहीं कोई भी देश युद्धबंदियों को लेकर जनता में उत्सुकता पैदा नहीं कर सकता। इस संधि के मुताबिक युद्धबंदियों पर या तो मुकदमा चलाया जा सकता है या फिर युद्ध के बाद उन्हें लैटाना होता है। हालांकि पकड़ गए युद्धबंदियों को अपना नाम, सैन्य पद और नंबर बताने होते हैं।
इस संधि की मुख्य बातें:
आपको बता दें कि एक दिन पहले पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों ने भारतीय क्षेत्र में हमले की कोशिश की थी, जिसे भारतीय जेट ने नाकाम कर दिया था। इस कार्रवाई में पाकिस्तान का एक F 16 जेट मार गिराया गया और इसी दौरान भारत का एक मिग 21 भी गिर गया और विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान ने अपनी हिरासत में ले लिया।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 27 Feb 2019, 5:29 PM IST