देश

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने जिस महिला टीचर को सरेआम किया था बेइज़्ज़त, उन्हें मिलेगा बेस्ट टीचर का सम्मान

एक गाने की फरमाइश करने पर जिस महिला टीचर को मनोज तिवारी ने सबके सामने झिड़कते हुए अपमानित किया था, उस महिला टीचर को बेस्ट टीचर का सम्मान मिलने जा रहा है। 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर उन्हें इस सम्मान से नवाजा जाएगा।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

पिछले साल मार्च में दिल्ली के यमुना विहार के एक स्कूल में एक कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन कर रही जिस महिला टीचर नीतू पंवार को बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने सबके सामने फटकार लगाई थी और अपमानित कर मंच से उतरने के लिए कहा था, उस महिला टीचर को नगर निगम ने बेस्ट टीचर के पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इस महिला शिक्षक को यह सम्मान 5 सितंबर यानी शिक्षक दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में दिया जाएगा।

शिक्षा निदेशक की ओर से जारी पत्र में इस साल 15 प्राइमरी और एक नर्सरी टीचर को शिक्षक दिवस के दिन ‘निगम टीचर’ पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। इस सूची में नीतू पंवार का भी नाम शामिल है। नीतू सिंह पंवार उत्तर-पूर्वी दिल्ली के यमुना विहार के बी-2 ब्लॉक के निगम स्कूल में प्राइमरी टीचर हैं। शिक्षा विभाग ने नीतू की कार्यकुशलता और मेहनत को देखते हुए उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित करने का फैसला किया है।

दरअसल पिछले साल मार्च में यमुना विहार के निगम स्कूलों में करोडों की लागत से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद होने के नाते मनोज तिवारी बतौर मुख्य अतिथि बुलाए गए थे। नीतू सिंह कार्यक्रम में मंच का संचालन कर रही थीं। इसी दौरान जब मनोज तिवारी मंच पर पहुंचे तो नीतू ने उनसे एक गाने की फरमाइश कर दी। यह बात मनोज तिवारी को इतनी नागवार लगी कि उन्होंने माइक से ही टीचर को फटकार लगाते हुए, मंच से उतर जाने के लिए कह दिया।

तिवारी यहीं नहीं रुके, उन्होंने मंच पर बैठे अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्हें टीचर के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा। इस दौरान मनोज तिवारी महिला टीचर को काफी बुरा-भला बोलते हुए अपमानित करते रहे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इनको बिल्कुल क्षमा नहीं किया जाना चाहिए। जब इनको पता नहीं कि सांसद से बात कैसे करते हैं, तो छात्रों से कैसे बात करती होंगी। बाद में मीडिया में आई खबरों के अनुसार टीचर नीतू पंवार ने मनोज तिवारी से माफी मांग ली थी, जिसके बाद उनपर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • ‘एक हजार मिसाइलें तैयार हैं...', ट्रंप की हत्या के आह्वान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान को धमकाया

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले