देश

श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के बैंक खाते से धोखाधड़ी, चेक क्लोनिंग के जरिए निकाले गए लाखों रुपए

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के बैंक खाते से 6 लाख रुपये गलत तरीके से निकाले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में अयोध्या कोतवाली पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के बैंक खाते से 6 लाख रुपये गलत तरीके से निकाले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में अयोध्या कोतवाली पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले की जांच के लिए साइबर विशेषज्ञों की एक टीम को भी कहा गया है। रिपोर्ट के अनुसार, चेक क्लोनिंग के जरिए लखनऊ में दो बैंकों से पैसे निकाले गए हैं।

मामला तब सामने आया जब जालसाज ने बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से 9.86 लाख रुपये निकालने का तीसरा प्रयास किया। बैंक प्रबंधक ने ट्रस्ट के सचिव चंपत राय को वेरिफिकेशन के लिए फोन किया, जिन्होंने इस तरह के किसी भी चेक को जारी करने से इनकार कर दिया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, "आगे की पूछताछ में यह पाया गया कि पहले भी पैसों को निकाला गया है।" इस 1 सितंबर को बैंक से 2.5 लाख रुपये की राशि निकाली गई और उसके दो दिन बाद 3.5 लाख रुपये की राशि फिर निकाली गई।

अयोध्या सर्कल के अधिकारी राजेश कुमार राय ने कहा कि एक मामला दर्ज किया गया है और जांच चल रही है। गौरतलब है कि राम मंदिर के लिए दान मांगने वाली एक फर्जी वेबसाइट कुछ दिनों पहले प्रकाश में आई थी और इस मामले की जांच की जा रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवनः दिलजीत के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी और इम्तियाज अली ने बताया इंडस्ट्री का असल रिश्ता

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: चुनाव लड़ने को लेकर आजम खान के तेवर तीखे, बोले- 'मुझे कौन रोक सकता है?

  • ,
  • PM मोदी बड़ी परियोजनाओं पर नाम दर्ज कराने की जल्दी में क्यों हैं, क्या झोला उठाने का वक्त करीब दिखने लगा है?: कांग्रेस

  • ,
  • सुप्रिया सुले ने एनडीए में शामिल होने की अटकलों को किया खारिज, शरद पवार को लेकर बोलीं- संन्यास नहीं लेंगे

  • ,
  • 'राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजे से डरी मोहन सरकार', मध्यप्रदेश में सहकारी समितियां के चुनाव एक साल बढ़ाए जाने पर बोली कांग्रेस