पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार को खुली चुनौती दी है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को तैयार करने या अपडेट करने संबंधी सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी है। इस बारे में एक आदेश जारी कर दिया गया है।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कई जगहों पर हुए उपद्रव को लेकर पश्चिम बंगाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरे राज्य में 354 लोगों को गिरफ्तार किया है।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
महाराष्ट्र के सीएम और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर नागरिकता संशोधन कानून पर सवाल उठाते हुए मोदी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि लोकसभा में नागरिकता विधेयक पर हमारी पार्टी द्वारा पूछे गए सवालों के अभी तक जवाब नहीं मिले हैं।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने अगले भारतीय सेना प्रमुख होंगे। वह वर्तमान सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के सेवानिवृत्त होने के बाद उनका स्थान लेंगे।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
जामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों पर पुलिसिया बर्बरता के खिलाफ उत्तर प्रदेश के मऊ में प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा पर काबू पा लिया गया है। मऊ के डीएम ने बताया कि अभी स्थिति शांतिपूर्ण है। फिलहाल हाजीपुरा चौक इलाके में धारा 144 लगा दी गई है।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि मऊ में स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा कि, “राज्य सरकार की आलोचना करने वाले आपके लगातार ट्वीट्स और प्रेस ब्रीफिंग को देखना वास्तव में खेद की बात है ... राज्य प्रशासन का पूरा ध्यान शांतिपूर्ण स्थिति बनाए रखने में है, फिलाहल पूरे देश में विरोध प्रदर्शन चल रहा है।”
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
स्टूडेंट्स एसोसिएशन, फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे: एफटीआईआई के चार छात्र हर साल शैक्षणिक और प्रवेश परीक्षा शुल्क दोनों में लगातार बढ़ोतरी के विरोध में आज से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
पाकिस्तानी सेना ने राजोरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की। पाकिस्तान की इस हरकत का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। दोनों तरफ से भारी फायरिंग की खबर है। सेना के सूत्रों की मानें तो भारतीय और पाकिस्तान सेना आज सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के साथ भारी गोलीबारी की। पाकिस्तानी भारत के अंदर घुसपैठ कराने की कोशिश कर रहा था। दोनों तरफ से भारी गोलीबारी जारी है।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
पश्चिम बंगाल सरकार ने नागरिकता कानून के विरोध के दौरान हिंसा की घटनाओं की रिपोर्टिंग करते समय मीडिया को सावधानी बरतने के लिए कहा है।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
दिल्ली बीजेपी ने उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान और अन्य के खिलाफ दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पास शिकायत दर्ज कराई। रविवार को जामिया इलाके में हुई हिंसा में उनकी संलिप्तता की शिकायत की गई है।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
जामिया मिलिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई पर कांग्रेस नेता एके एंटनी ने कहा कि कल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया जी के नेतृत्व में, लगभग सभी महत्वपूर्ण विपक्षी नेता भारत के राष्ट्रपति से मिलेंगे।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में कहा कि यदि आप मेरी सरकार को बर्खास्त करना चाहते हैं, तो आप कर सकते हैं, लेकिन मैं बंगाल में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) की अनुमति कभी नहीं दूंगी। यदि वे सीएए को लागू करना चाहते हैं तो ये मेरे मौत के बाद भी होगा।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
असम सरकार के मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि भारत-जापान शिखर सम्मेलन स्थगित कर दिया गया है, लेकिन यह गुवाहाटी में ही होगा। प्रधानमंत्री ने फैसला किया है कि गुवाहाटी से कार्यक्रम स्थल को स्थानांतरित नहीं किया जाएगा, लेकिन तारीख बदली जा सकती है। पीएम बहुत खास हैं कि ऐसा गुवाहाटी में ही होना चाहिए।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
मुस्लिम एडवोकेट्स एसोसिएशन ने नागरिकता कानून को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने अपने याचिका में इसे असंवैधानिक घोषित करने के लिए कहा है।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
इंडिया गेट पर धरना खत्म करने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार ने संविधान को एक झटका दिया है। यह राष्ट्र की आत्मा पर हमला है, युवा राष्ट्र की आत्मा है। विरोध करना उनका अधिकार है। मैं भी एक मां हूं। आपने उनकी लाइब्रेरी में प्रवेश किया, उन्हें बाहर निकाला और उनकी पिटाई की। यह अत्याचार है।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
जामिया और एएमयू के छात्रों पर पुलिस की बर्बरता के खिलाफ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का धरना खत्म हो गया है। बता दें कि यह धरना इंडिया गेट पर हो रहा था। उन्होंने धरना खत्म करने के बाद कहा कि देश में लोकतंत्र है, तानाशाह नहीं चलेगी. देश सरकार की तानाशाही के खिलाफ लड़ेगा। उन्होंने कहा, “संविधान को नष्ट करने की कोशिश हो रही है और हर हिंदुस्तानियों को इसके खिलाफ लड़ना पड़ेगा। हर हिंदुस्तानियों को एकजुट होकर सरकार के खिलाफ आना होगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी रोजगार और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर बोलना चाहिए।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर जानकारी लेने के लिए सीएम ममता बनर्जी को तलब किया।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ उत्तर प्रदेश में हिंसक प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। अलगीढ़, लखनऊ के बाद अब मऊ में प्रदर्शन हिंसक हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए हैं। मौके पर एसपी और जिलाधिकारी मौजूद हैं। खबरों के मुताबिक, मऊ के मिर्जाहादीपूरा चौराहे पर प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े है।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
असम मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि गुवाहाटी में हमने कर्फ्यू हटा लिया है और अब दिन के समय में कर्फ्यू नहीं रहेगा। हालांकि, जब तक हम स्थिति की समीक्षा नहीं करेंगे और इस संबंध में निर्णय नहीं लेंगे, तब तक रात का कर्फ्यू लगा रहेगा।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
राष्ट्रीय महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक को पत्र लिखकर पुरुष पुलिस अधिकारियों द्वारा महिला छात्रों की पिटाई और अभद्रता पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
सीबीडीटी ने असम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में इंटरनेट सेवाओं की रोक को देखते हुए वित्त वर्ष 2019-20 के लिए अग्रिम कर की किश्त के भुगतान की अंतिम तिथि 15 से 31 दिसंबर तक करने का निर्णय लिया है। बाकियों के लिए 19 दिसंबर की तारीख है।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
जामिया सिंधिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर इंडिया गेट के पास प्रियंका गांधी धरने पर बैठी हैं। उनके साथ केसी वेणुगोपाल, एके एंटनी, पीएल पुनिया, अहमद पटेल, अंबिका सोनी और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने सांकेतिक विरोध प्रदर्शन जारी है।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जामिया हिंसा के मुद्दे को लेकर इंडिया गेट पर धरने पर बैठ गई हैं। इस धरने को देखते हुए डीएमआरसी ने लोक कल्याण मार्ग और जनपथ मेट्रो स्टेशन के निकासी और प्रवेश पर रोक लगा दी है।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
दिल्ली के इंडिया गेट पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी धरने पर बैठी हुई। इस धरने में बड़ी संख्या में लोग शामिल होने के लिए पहुंचे है।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
भारत में फ्रांस के राजदूत इमैन्युएल लीनैन ने कहा कि नागरिकता कानून भारत का आंतरिक मामला है, हम इसका सम्मान करते हैं।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
देश के कुछ हिस्सों में हालिया हिंसा के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एडवाइजरी जारी की। नागरिकों और सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
एमएसए सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासनों से कानून और व्यवस्था, शांति और सार्वजनिक शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक सावधानी बरतने का अनुरोध किया। उनसे यह भी अनुरोध किया गया है कि वे हिंसा भड़काने की क्षमता रखने वाले सोशल मीडिया पर फर्जी समाचारों और अफवाहों के प्रसार के खिलाफ कार्रवाई करें।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
छात्रों के साथ हुई बर्बरता के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने बयान जारी कर कहा, “मोदी सरकार स्वयं हिंसा और बंटवारे की जननी बन गई है। सरकार ने देश को नफरत की अंधी खाई में धकेल दिया है और युवाओं के भविष्य को आग की भट्ठी में झुलसा दिया है।”
सोनिया गांधी ने कहा है कि नॉर्थ-ईस्ट जाने की हिम्मत गृह मंत्री अमित शाह नहीं जुटा पा रहे हैं।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
जामिया और एएमयू में छात्रों के साथ हुई बर्बरता के खिलाफ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का इंडिया गेट पर धरना जारी है। कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद है। कांग्रेस के नेता नारेबाजी कर रहा हैं, ‘मोदी तेरी तानाशाही, नहीं चलेगी, नहीं चलेगी।’
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
इंडिया गेट पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के नेता धरने पर बैठ गए हैं। जामिया और एमएमयू में छात्रों के साथ हुई बर्बाता के खिलाफ कांग्रेस यह धरना दे रही है। दो घंटे तक इंडिया गेट पर कांग्रेस पार्टी के नेता धरना देंगे।
दिल्ली के कांग्रेस मुख्याल में प्रेस से बात करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पूरे देश ने देखा कि किस प्रकार से युवाओं और छात्रों पर सरकार हमला कर रही है। उन्होंने कहा कि हिंसा की जननी अगर सरकार ही बन जाए तो जनता क्या करेगी।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
जामिया मिलिया इस्लामिया में एक बार फिर से मेट्रो स्टेशन के गेट को बंद कर दिया गया है। डीएमआरसी के मुताबिक, इस स्टेशन पर मेट्रो नहीं रुकेगी। वहीं, विश्वविद्यालय के बाहर छात्रों शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन जारी है।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
उन्नाव रेप केस में मंगलवार को ही दिल्ली की तीस हजारी अदालत सजा का ऐलान करेगी। इससे पहले खबर आई थी कि 19 दिसंबर को अदालत सजा का ऐलान करेगी।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
जामिया में पुलिस की बर्बता पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने संविधान और छात्रों पर हमला किया है। हम भारत के संविधान के लिए लड़ेंगे।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
जामिया हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बयान आया है। प्रेस को संबोधित करते हुए दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता एमएस रंधावा ने कहा कि जामिया हिंसा की जांच दिल्ली क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिय पर अफवाह फैलाए गए थे, जिसके चलते हिंसा भड़की।
रंधावा ने बताया कि चार डीटीसी बसों में आग लगाई गई थी। दर्जनों गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था, इनमें ज्यादातर दोपहिया वाहन थे। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि 30 पुलिसकर्मियों को चोट पहुंची है। वहीं 39 प्रदर्शनकारियों को भी चोटें आई हैं। प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया था, हालांकि रात में उन्हें छोड़ दिया गया था।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
नागरिकता संशोधन कानून पर प्रदर्शन को लेकर पीएम मोदी के बयान पर कांग्रेस पार्टी ने कड़ी आलोचना की है। पार्टी ने ट्वीट कर कहा, “आखिरकार प्रचारक प्रमुख को अफवाह फैलाने और झूठ बोलने से फुर्सत मिल गई। और उनका ध्यान गया इस पर पर की देश जल रहा है।”
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
उन्नाव रेप केस में विधायक कुलदीप सेंगर को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने फैसला सुनाया है। एक अन्य आरोपी को पुलिस ने बरी कर दिया है। 19 दिसंबर को कोर्ट इस मामले में सजा का ऐलान करेगा। इसके साथ ही चार्जशीट में देरी को लेकर कोर्ट ने सीबीआई को फटकार लगाई है। कोर्ट ने सीबीआई से पूछा कि आखिर इस मामले में चार्जशीट दाखिल करने में एक साल का समय क्यों लगा।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, “नागरिकता संशोधन अधिनियम पर हिंसक विरोध दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है। चर्चा और बहस लोकतंत्र का हिस्सा है। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना सही नहीं है।”
एक अन्य ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा कि किसी यह शांति, एकता और भाईचारा बनाए रखने का समय है। सभी से अपील है कि किसी भी तरह की अफवाह और झूठ से दूर रहें। उन्होंने यह भी कहा कि मैं यह आश्वस्त करना चाहता हूं कि सीएए से किसी भी धर्म का कोई भारतीय प्रभावित नहीं होगा।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
जामिया के मुद्दे पर कांस्टीट्यूशन क्लब में विपक्ष की ओर से प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी कैंपस में घुसकर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कैंपस में घुसने की इजाजत नहीं दी थी, ऐसे में सवाल यह है कि आखिर पुलिस कैंपस में कैसे घुसी? आजाद ने कहा कि पुलिस कैंपस में घुसकर छात्रों के साथ बर्बरता की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस केंद्र सरकार के अंडर में आती है। गुलाम नबी आजाद ने कहा कि इस पूरे मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए।
मार्क्सवादी कम्युनिष्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि जिस तरह से जामिया कैंपस में घुसकर पुलिस ने छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की है, यह बिलकुर असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने पहले यूनिवर्सिटी की बिजली काट दी उसके बाद छात्रों को पीटा। उन्हेंने कहा कि इस घटना के लिए गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार हैं, ऐसे में अमित शाह दो दिन से कहा हैं? येचुरी ने कहा कि पूरे मामले की जांच होनी चाहिए।
कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि इस देश को हमारे बुजुर्गों ने बनाया है। उन्होंने कहा कि इसे कोई तोड़ नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के जज की अध्यक्षता में जामिया मामले की जांच होनी चाहिए। उन्होंने पूछा कि छात्रों के साथ बर्बरता क्यों की गई? उन्होंने कहा कि इस मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने जा रही है और कोर्ट ने कहा है कि वह इस मामले को देखेगा।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
जामिया मुद्दे पर दिल्ली पुलिस मुख्याल में एक बैठक चल रही है। इस बैठक के बाद दिल्ली पुलिस प्रेस कांफ्रेंस करेगी। वहीं, पुलिस की ओर से यह दलील दी गई है कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाए गए थे। अफवाह फैलाए जाने की वजह से जामिला में हिंसा फैली है।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के बाहर शांतिपूर्ण ढंग से छात्रों का प्रदर्शन जारी है। पुलिस की बर्बरता के खिलाफ यूनिवर्सिटी के बाहर छात्र बड़ी संख्या में जमा हुए हैं। विश्वविद्यालय कैंप में घुसकर पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया था। पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर छात्रों को पीटा। अब छात्र पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अब्दुल्ला आजम खान को फर्जी हलफनामे के संबंध में राज्य विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया। वह रामपुर के विधायक थे। वह समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के बेटे हैं।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
पश्चिम बंगाल में टीएमसी और नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन चल रहा है। इस बीच सीएम ममता बनर्जी ने कोलकाता में नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ मार्च किया है।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
दिल्ली में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह से मिलने का समय मांगा है।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद की बैठक खत्म हो गई है। कुलपति नजमा अख्तर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पुलिस बिना इजाजत यूनिवर्सिटी के अंदर घुसी। यूनिवर्सिटी की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि इस ममाले में हम एफआईआर दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि हम इस मामले में हाईलेवल जांच की मांग करते हैं।
कुलपति ने कहा, “यूनिवर्सिटी के अंदर बिना इजाजत पुलिस का आना। बच्चों के साथ जो पुलिस ने व्यवहार किया है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। लाइब्रेरी में पुलिस आखिर कैसे घुसी? लाइब्रेरी में जो नुकासना पहुंचाया गया वह कैसे हुआ?”
उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी के किसी भी छात्र की मौत नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में छात्र घायल हुए हैं।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में गिरफ्तार मॉडल और अभिनेत्री पायल रोहतगी को बूंदी की एक स्थानीय अदालत ने आठ दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
दिल्ली विश्वविद्यालय में भी छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पुलिस डीयू के अंदर घुस गई है। छात्रों और पुलिस के बीच झड़प की खबर है। खबरों के मुताबिक, पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में ले लिया है। जामिया और एएमयू में छात्रों पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के खिलाफ छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। डीयू के छात्रों ने इम्तिहान का बायकॉट किया है। आज डीयू के छात्र इंडिया गेट पर जमा होंगे और प्रदर्शन करेंगे।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
जामिया मिलिया विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद की बैठक कुलपति नजमा अख्तर के कार्यालय में चल रही है। इस बैठक में कल की घटना पर चर्चा हो रही है। इस बीच छात्र जमिया के गेट के बाहर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे हैं।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
जामिया मिलिया इस्लामिया और एएमयू में विरोध पर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सैयद घयोरुल हसन रिजवी ने कहा, “मैं प्रदर्शनकारियों से अपील करता हूं कि इस तरह के विरोध प्रदर्शन नहीं किए जाने चाहिए। मैं पुलिस से भी अपील करता हूं कि वे कुछ संयम बरतें और स्थिति को शांति से नियंत्रित करें।”
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
दिल्ली के जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी में छात्रों पर हुई बर्बरता के खिलाफ हैदराबाद के मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
नदवा कॉलेज में प्रदर्शन पर लखनऊ के एसपी कलानिधि नैथानी ने कहा, “करीब 30 सेकंड के लिए पथराव हुआ था, जब लगभग 150 लोग विरोध करने और नारे लगाने के लिए सामने आए थे। स्थिति अब सामान्य है। छात्र अपनी कक्षाओं में वापस जा रहे हैं।”
नदवा के छात्र जामिया में छातों पर हुई बर्बरता के खलिाफ प्रदर्शन कर रहे थे। रविवार को भी नदवा के छात्रों ने प्रदर्शन किया था।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन सभी लोगों का समर्थन किया है जो देश में नागरिकत संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “सीएबी और एनआरसी भारत पर फासीवादियों द्वारा फैलाए गए बड़े ध्रुवीकरण के हथियार हैं। इन गंदे हथियारों के खिलाफ सबसे अच्छा बचाव शांतिपूर्ण, अहिंसक सत्याग्रह है। मैं उन सभी के साथ एकजुटता से खड़ा हूं जो सीएबी और एनआरसी के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।”
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
लखनऊ के दारुल उलूम नदवतुल यूनिवर्सिटी में छात्रों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जामिया और एएमयू के छात्रों पर पुलिस द्वारा की गई बर्बरता के खिलाफ छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हुई है। पथराव की भी खबर है।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
सूत्रों के मुताबिक, नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर देश की मौजूदा स्थिति से अवगत कराने के लिए विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने के लिए समय मांगा है।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
जामिया मिलिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय मामले में सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। कल इस मामले में सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने अपील की थी कि कोर्ट इस मामले में संज्ञान ले। इंदिरा जयसिंह ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हिंसा बंद होनी चाहिए। कोर्ट ने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान किया जाना बंद होना चाहिए। कोर्ट ने यह भी कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी छात्रों को मेडिकल सुविधा मिले।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने जामिया मिलिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की घटनाओं का उल्लेख किया। जयसिंह ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि वह इस मुद्दे पर संज्ञान ले।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
जामिया मिलिया इस्लामिया में छात्रों पर पुलिस द्वारा की गई बर्बरता के खिलाफ दायर याचिक पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ रविवार को प्रदर्शन के दौरान जमिया और एएमयू में छात्रों पर हुई बर्बरता के बाद पुलिस अलर्ट पर है। यूपी के पांच जिलों में इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई है। यूपी के जिन पांच जिलों में इंटरनेट सेवा पर रोक लगाई गई है, उनमें अलीगढ़, कासगंज, मेरठ, सहारनपुर और बरेली शामिल है।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
असम पुलिस ने बताया, “राज्य में स्थिति में काफी सुधार हुआ है। गुवाहाटी में 16 दिसंबर यानी आज सुबह 6 बजे से दिन के कर्फ्यू हटा लिया गया है। रात का कर्फ्यू रात 9 बजे से कल सुबह 6 बजे तक रहेगा।”
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
इंटरनेट सेवाएं जो आज सुबह तक स्थगित रहीं, असम के 10 जिलों (लखीमपुर, तिनसुकिया, धेमाजी, डिब्रूगढ़, चराइदेव, शिवसागर, जोरहाट, गोलाघाट, कामरूप (मेट्रो) और कामरूप) में अगले 24 घंटों के लिए बढ़ा दी गई हैं।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
जामिया नगर में हिंसक प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस की ओर से दो एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर संपत्ति के नुकसान पहुंचाने और हिंसा को लेकर दर्ज की गई है।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के बाहर एक बार फिर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। रविवार को दिल्ली पुलिस की बर्बरता केखिलाफ छात्र शर्ट निकालकर विश्विद्यालय के गेट पर धरने पर बैठ गए हैं। छात्रों कीमांग है कि पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की जाए। रविवार को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ छात्र प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। पुलिस ने छात्र और छात्राओं को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था। पुलिस यूनिवर्सिटी कैंपस में घुस गई थी। कैंपस में भी छात्रों को पुलिस ने नहीं बख्शा था।
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान जामिया के छात्रों पर पुलिस द्वारा की गई बर्बरता को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज हो गई है। यह शिकायत पुलिस के खिलाफ दर्ज कराई गई है।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
उत्तर प्रदेश के डीजीपी ने कहा, “आज अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर को खाली कर देंगे और सभी छात्रों को घर भेजेंगे।” रविवार को पुलिस और छात्रों के एएमयू में झड़प हुई थी। छात्र नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं जामिया के छात्र खुद हॉस्टल खाली कर रहे हैं।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
मुंबई के टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंस के छात्र भी आज नागिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
हैदराबाद की मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी के छात्र ने परीक्षा को बायकॉट करने का ऐलान किया है। जामिया और एएमयू में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर देश भर में छात्रों से समर्थन मिल रहा है।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी को 5 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। छात्र घर के लिए रवाना हो रहे हैं।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय का एक छात्र अपनी शर्ट को निकालकर विश्वविद्यालय के गेट पर धरने पर बैठ गया है। पुलिस की बर्बरता को लेकर छात्रों में नाराजगी है। छात्र पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
दिल्ली के जामिया नगर में रविवार को नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा के बाद आज एहतियात के तौर पर ट्रैफिक पुलिस ने सरिता विहार से कालिंदी कुंज तक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
दिल्ली के जामिया में हिंसक प्रदर्शन के बाद हिरासत में लिए गए सभी छात्रों को पुलिस ने रिहा कर दिया है। हिंसक प्रदर्शन के बाद पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया था और कई छात्रों को हिरासत में ले लिया था। हिरासत में लिए गए छात्रों की रिहाई की मांग को लेकर पुलिस मुख्यालय के बाहर छात्र धरने पर बैठ गए थे। छात्रों की रिहाई के बाद पुलिस मुख्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन खत्म हो गया है।
जामिया में हुई झड़प में 6 पुलिस कर्मी और 11 छात्र घायल हुए हैं। 24 छात्रों को हल्की चोटें आई हैं। जामिया के बाद अलीगढ़ के एएमयू में भी बवाल हुआ है। वहां भी पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे हैं। अलीगढ़ और सहारनपुर में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 16 Dec 2019, 7:42 AM IST