देश

बड़ी खबर LIVE: बंगाल बीजेपी अध्यक्ष की धमकी, 50 लाख मुस्लिम घुसपैठियों को निकालेंगे, संपत्ति को नुकसान करने वालों को गोली मारेंगे

पश्चिम बंगाल में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है कि 50 लाख मुस्लिम घुसपैठियों की पहचान की जाएगी, और उन्हें देश से बाहर कर दिया जाएगा। सबसे पहले उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया जाएगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बंगाल बीजेपी अध्यक्ष की धमकी, 50 लाख मुस्लिम घुसपैठियों को निकालेंगे, संपत्ति को नुकसान करने वालों को गोली मारेंगे

पश्चिम बंगाल में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है कि 50 लाख मुस्लिम घुसपैठियों की पहचान की जाएगी, और उन्हें देश से बाहर कर दिया जाएगा। सबसे पहले उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया जाएगा।

Published: 19 Jan 2020, 7:43 AM IST

दिलीप घोष ने कहा कि दीदी के राज में कोई 500 करोड़ की संपत्ति को नुकसान पहुंचा दे तो उसका कुछ नहीं बिगड़ता। उन्होंने धमकी दी कि सत्ता में आए तो ऐसे लोगों को पहचान कर गोली मार देंगे।

Published: 19 Jan 2020, 7:43 AM IST

टीम इंडिया ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड, 7 विकेट से जीत हासिल कर सीरीज पर किया कब्जा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में जीत हासिल कर टीम इंडिया ने सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने 7 विकेट से जीत हासिल की।

Published: 19 Jan 2020, 7:43 AM IST

IND vs AUS: भारत को लगा तीसरा झटका, 89 रन बनाकर आउट हुए कोहली

केरल: मस्जिद में हिन्दू रीति रिवाज के साथ हुई शादी, लोगों ने पेश की सौहार्द की मिसाल

केरल के अलप्पुझा के कयामकुलम में मानवता और सौहार्द की मिसाल देखने को मिली। चेरुवली मुस्लिम जमात मस्जिद में आज एक हिंदू जोड़ा शादी के बंधन में बंध गया। जानकारी के मुताबिक बेटी की शादी के लिए लड़की वालों के पास पैसे न होने की वजह से मस्जिद समिति ने उसकी मदद करने का फैसला किया और मस्जिद में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी हुई।

Published: 19 Jan 2020, 7:43 AM IST

IND vs AUS: भारत को लगा दूसरा झटका, 119 रन बनाकर आउट हुए रोहित शर्मा

IND vs AUS: विराट कोहली की हाफ सेंचुरी, टीम इंडिया का स्कोर 200 के पार

IND vs AUS: रोहित शर्मा ने जड़ा शतक, भारत का स्कोर 150 के पार

कश्मीर के अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने के लिए सेना चला रही शिविर? जवाब दें पीएम मोदी: सीताराम येचुरी

CPI नेता सीताराम येचुरी ने केंद्र की मोदी सरकार से सवाल किया है। उन्होंने कहा, “हमारी केंद्रीय समिति ने CDS बिपिन रावत द्वारा दिए गए उस अपमानजनक बयान पर चर्चा की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि विशेषकर कश्मीर में बच्चों सहित मुस्लिम युवाओं को अपमानित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा था कि कश्मीर में ऐसे शिविर मौजूद हैं और यह बात बेहद चौंकाने वाली है।”

सीताराम येचुरी ने कहा, “मोदी सरकार देश को इसकी सफाई दें और बताएं कि क्या सच में कश्मीर के अंदर ऐसे शिविर मौजूद हैं और क्या ये शिविर भारतीय सेना द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। इस तरह की गतिविधियों का इस्तेमाल वैश्विक रूप से अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा है।

Published: 19 Jan 2020, 7:43 AM IST

CAA-NRC और NPR के खिलाफ लोगों ने जामिया से शाहीन बाग तक कैंडल मार्च निकाला

जम्मू-कश्मीर: लैंडस्लाइड की वजह से रामबन में दो लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के रामबन के मरोंग में आज लैंड स्लाइड की वजह से एक बड़ी चट्टान एक गाड़ी से टकरा गई, जिसकी वजह से कार में मौजूद दो लोगों की मौत हो गई। कार में सवार दोनों लोग जम्मू से श्रीनगर जा रहे थे।

Published: 19 Jan 2020, 7:43 AM IST

मोदी-अमित शाह अगर NRC का ख्याल छोड़ दें तो रुक सकता है प्रदर्शन: शशि थरूर

केरल से कांग्रेस सांसद और शशि थरूर ने कहा, “देशव्यापी प्रदर्शन एक ही स्थिति में बंद किया जा सकता है, जब प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह खुद कहें कि वे NRC का विचार छोड़ रहे हैं और वे ये कहें कि NPR की गणना नहीं करेंगे और हर दरवाजे पर जाकर लोगों से नहीं पूछेंगे कि उनके माता-पिता कहां पैदा हुए और ना ही वे किसी तरह के दस्तावेज मांगें।

उन्होंने कहा, “ लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह उन सभी आश्वासनों को देने के लिए तैयार नहीं हैं और यह उनके इरादों को दर्शाता है। उनका इरादा भारत में रहने वाले लोगों की पहचान करना है।

Published: 19 Jan 2020, 7:43 AM IST

बेंगलुरु: ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के सामने रखा 287 रनों का लक्ष्य

CAA, NRC और NPR के खिलाफ जामिया में जारी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए सलमान खुर्शीद

दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में CAA, NRC और NPR के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद जामिया यूनिवर्सिटी पहुंचे हैं।

Published: 19 Jan 2020, 7:43 AM IST

CAA के खिलाफ हम राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में प्रस्ताव लाने के बारे में सोच रहे: अहमद पटेल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने कहा, “पंजाब के बाद हम राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ एक प्रस्ताव लाने के बारे में सोच रहे हैं। इस अधिनियम पर पुनर्विचार करना केंद्र सरकार के लिए एक स्पष्ट संदेश होगा।”

Published: 19 Jan 2020, 7:43 AM IST

भोपाल: बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हॉकर्स कार्नर भूमि पूजन के दौरान झड़प

कश्मीर में इंटरनेट को लेकर दिए गए अपने विवादित बयान पर नीति आयोग के सदस्य वीके सारस्वत ने मांगी माफी

मोदी सरकार में अर्थव्यवस्था की हालत बदतर, बेरोजगारी चरम पर: कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी ने मौजूदा आर्थिक नीतियों और बेरोजगारी को लेकर केंद्र की मोदी सरकार को घेरा है। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भिषेक मनु सिंघी ने प्रेस से बात की। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। बेरोजगारी चरम पर है, लेकिन मोदी सरकार इन चुनौतियों से लड़ने की बजाय जुमलों से काम चला रही है। उन्होंने कहा कि 2016-17 में बेरोजगारी दर 9.65 फीसदी थी। यह अपने आप में बेहद खराब है। उन्होंने कहा कि पिछले साल कुछ कम हुई लेकिन वापस एक बार फिर सवा सात फीसदी पर पहुंच गई है।

Published: 19 Jan 2020, 7:43 AM IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर बीजेपी में बवाल, कार्यकर्ताओं का पार्टी दफ्तर के बाहर हंगामा

दिल्ली विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर बीजेपी में बवाल देखने को मिल रहा है। कई नेताओं के टिकट काटे जाने पर हंगामा खड़ा हो गया है। बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता पार्टी दफ्तर के बाहर जमा हुए हैं और हंगामा कर रहे हैं।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का बड़ा बयान, कहा- NRC और CAA भारत का आंतरिक मामला

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सीएए और एनआरसी भारत का आतंरिक मामला है। शेख हसीनान यह बयान ऐसे समय में आया है जब देश के गृह मंत्री अमित शाह यह कह रहे हैं कि पूरे देश में एनआरसी लागू किया जाएगा और जो भी बांग्लादेशी घुसपैठिये हैं उन्हें बांग्लादेश भेजा जाएगा।

Published: 19 Jan 2020, 7:43 AM IST

उत्तर प्रदेश: हापुड़ से लापता नवविवाहित महिला मिली, अपहरण के बाद महिला के साथ गैंगरेप

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में जिस नविवाहित महिला के साथ अपहरण के बाद गैंगरेप किया गया था वह मिल गई है। डीएसपी राजेश सिंह ने कहा, “महिला की शादी 17 जनवरी को हुई थी और एक दिन बाद लापता हो गई थी। वह आज सुबह मिली और उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। हम मामले की जांच कर रहे हैं”।

Published: 19 Jan 2020, 7:43 AM IST

3 हजार भारतीय सिख तीर्थयात्री पाकिस्तान में गुरुद्वारा पांजा साहिब की यात्रा पर जाएंगे

हिमाचल प्रदेश: किन्नौर जिले के रिब्बा गांव में हिमस्खलन

दिल्ली विधानसभा चुनाव: आम आदमी पार्टी ने जारी किया घोषणापत्र

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने घोषणापत्र को ‘गारंटी कार्ड’ के नाम से जारी कर दिया है। इस जारी करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वादा किया कि दिल्ली वालों को मिल रही फ्री की सुविधाएं अगले पांच साल भी जारी रहेंगी।

Published: 19 Jan 2020, 7:43 AM IST

बेंगलुरु वनडे: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का लिया फैसला

कश्मीर में इंटरनेट पर रोक लगाने का बचाव करते हुए नीति आयोग के सदस्य का विवादित बयान

नीति आयोग के सदस्य वीके सारस्वत ने जम्मू-कश्मीर में इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाने का बचाव करते हुए विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा, “कश्मीर में इंटरनेट न होने से क्या फर्क पड़ता है? आप वहां इंटरनेट पर क्या देखते हैं? वहां क्या ई-टेलिंग हो रही है? गंदी फिल्में देखने के अलावा, आप वहां कुछ भी नहीं करते हैं।”

Published: 19 Jan 2020, 7:43 AM IST

लखनऊ के घंटाघर पर CAA के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं से कंबल छीनने पर पुलिस ने दी सफाई

लखनऊ के घंटाघर पर सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं से कंबल छीनने पर पुलिस ने सफाई दी है। पुलिस ने कहा, “घंटाघर में प्रदर्शन के दौरान कुछ लोग वहां पर रस्सी और डंडे से घेरा बनाकर शीट लगा रहे थे, जिसे लगाने से मना किया गया। कुछ संगठनों के लोग पार्क में कंबल बांट कर रहे थे। आस-पास के लोग कंबल लेने आ रहे थे, जो धरने में शामिल नहीं थे। पुलिस ने कंबल और उन संगठन के लोगों को हटाया और कंबलों को कानूनी तरीके से कब्जे में लिया।”

Published: 19 Jan 2020, 7:43 AM IST

दिल्ली: CAA के खिलाफ शाहीन बाग में जारी प्रदर्शन में शनिवार को शामिल हुए अभिनेता सुशांत सिंह

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से राज्य के ज्यादातर इलाकों में तापमान शून्य से नीचे

गृह मंत्रालय कश्मीर से धारा 370 हटा सकता है तो महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद भी सुलझा सकता है: संजय राउत

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, “अगर गृह मंत्रालय जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा सकता है तो महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा विवाद भी सुलझा सकता है।”

Published: 19 Jan 2020, 7:43 AM IST

हार्दिक पटेल की गिरफ्तारी पर प्रियंका गांधी बोलीं- जनता की आवाज उठाने के चलते परेशान कर रही बीजेपी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “ युवाओं के रोजगार और किसानों के हक की लड़ाई लड़ने वाले युवा हार्दिक पटेल जी को बीजेपी बार-बार परेशान कर रही है। हार्दिक ने अपने समाज के लोगों की आवाज उठाई, उनके लिए नौकरियां मांगी, छात्रवृत्ति मांगी। किसान आंदोलन किया। बीजेपी इसको "देशद्रोह" बोल रही है।”

Published: 19 Jan 2020, 7:43 AM IST

महाराष्ट्र: शबाना आजमी के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज, लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप

अभिनेत्री शबाना आजमी के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया है। ड्राइवर पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगा है। शनिवार को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर शबाना आजमी की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में शबाना आजमी गंभीर रूप से घायल हुई थीं। उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर है।

Published: 19 Jan 2020, 7:43 AM IST

CAA के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शनकारी महिलाओं से पुलिस ने छीने कंबल, मौके से पुरुषों को खदेड़ा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में घंटाघर के पास नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ महिलाओं का धरना जारी है। इस बीच पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। रविवार सुबह घंटाघर पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिल जब पुलिस ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं से खाने-पीने के सामान समेत कंबल जब्त कर लिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शन कर रही महिलाओं के बीच काफी देर तक नोंक-झोक हुई। वहीं, पुलिस ने मौके पर मौजूद पुरुष प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया।

Published: 19 Jan 2020, 7:43 AM IST

दिल्लीः सफदरजंग में 8.8 रिकॉर्ड हुआ न्यूनतम तापमान

दिल्ली में ठंड का प्रकोप जारी ही। रविवार को सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Published: 19 Jan 2020, 7:43 AM IST

उत्तर प्रदेश: CAA-NPR के खिलाफ लखनऊ में महिलाओं का विरोध प्रदर्शन जारी

दिल्ली में आज हवा की गुणवत्ता खराब

अलीगढ़ में 60-70 महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज, धारा 144 का उल्लंघन कर CAA-NPR के खिलाफ किया प्रदर्शन

देश भर में नागरिकता संशोधन कानून और एनपीआर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। अलीगढ़ सिविल लाइंस के सीओ अनिल समानिया ने कहा कि सीएए और एनपीआर के खिलाफ कुछ महिलाओं ने प्रदर्शन की कोशिश जोकि धारा 144 का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि इसलिए 60 से 70 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Published: 19 Jan 2020, 7:43 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 19 Jan 2020, 7:43 AM IST