
दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने7 और उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इससे पहले कांग्रेस 54 उम्मीदवारों की सूचीजारी कर चुकी है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह आज शाम दिल्ली के शाहीन बाग पहुंचे जहां पिछले कई दिनों से महिलाओं के नेतृत्व में हजारों ले संशोधित नागरिकता कानून, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
आए दिन कभी बर्बरता तो कभी उत्पीड़ने के लिए चर्चा में रहने वाली उत्तर प्रदेश की पुलिस का अब एक और शर्मनाक कारनामा सामने आया है। नोएडा में कैमरे में कैद हुई घटना में यूपी पुलिस दूध के पैकेट चुराती नजर आ रही है। घटना का वीडिया सामने आने से यूपी पुलिस की काफी किरकिरी हो रही है।
आंध्र प्रदेश में आज टीडीपी (तेलुगु देशम पार्टी) के 17 विधायकों को राज्य विधानसभा से निलंबित कर दिया गया। इन विधायकों ने आज सदन में सीएम के संबोधन के दौरान हंगामा किया और 'जय अमरावती' के नारे लगाए थे।
अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ पीस पार्टी कल एक पुनर्विचार याचिका दाखिल करेगी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट इस फैसले पर दायर 18 पुनर्विचार याचिकाएं खारिज कर चुका है।
उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में बढ़ते अपराध के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ और बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि यूपी आज साइबर अपराध, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध, फर्जी मुठभेड़, बेरोजगारी और किसान आत्महत्या के मामले में पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि यूपी इन सब मामलों में पहले स्थान पर इसलिए है क्योंकि हमारे सीएम को नहीं पता है कि हमें सूची में ऊपर या नीचे से नंबर एक पर होना चाहिए।
राष्ट्रीय जनता दल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए चार सीटों से अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। आरजेडी ने बुराड़ी से प्रमोद त्यागी, किराड़ी से डॉ मो. रियाजुद्दीन खान, उत्तम नगर से शक्ति कुमार बिश्नोई और पालम से निर्मल कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया है। गौरतलब है कि दिल्ली में कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन में चुनाव लड़ रही हैं, उसी के तहत लालू यादव की पार्टी ने चार सीटों पर प्रत्याशी उतारने का ऐलान किया है।
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भारतीय अर्थव्यवस्था में बढ़त के अनुमान को काफी घटा दिया है। आईएमएफ ने कहा है कि वित्त वर्ष 2019-20 में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में बढ़त दर महज 4.8 फीसदी रहेगी। आईएमएफ ने कहा कि भारत और इसके जैसे अन्य उभरते देशों में सुस्ती की वजह दुनिया के ग्रोथ अनुमान को उसे घटाना पड़ा है।
मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, 'शिरोमणि अकाली दल का मानना है कि NRC को नहीं लागू किया जाना चाहिए। हमने CAA का स्वागत किया लेकिन हम नहीं चाहते कि किसी एक धर्म को इससे बाहर रखा जाए।' उन्होंने कहा कि एक महान राष्ट्र है और यहां सांप्रदायिकता के लिए कोई स्थान नहीं है।
अगले महीने होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी (BJP) का गठबंधन टूट गया है। वहीं, अकाली दल ने दिल्ली में चुनाव नहीं लड़ने की बात कही है। अकाली दल के नेता एम सिरसा ने कहा, ''बीजेपी और अकाली दल के पुराने रिश्ते रहे हैं। सुखबीर बादल ने जो सीएए को लेकर जो स्टैंड लिया। उस पर बात बार-बार चर्चा होती रही कि अकाली दल को अपने रूख पर पुनर्विचार करना चाहिए। इसलिए हमने दिल्ली में चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया है।''
मुख्मयंत्री ममता बनर्जी ने ऐलान किया है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा में सीएए के खिलाफ जल्द ही प्रस्ताव पारित की जाएगी। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा, ''पश्चिम बंगाल विधानसभा संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ जल्द ही प्रस्ताव पारित करेगी।''
जेएनयू के कुलपति एम जगदीश कुमार ने कहा, “जेएनयू में 8500 छात्रों में से 82 प्रतिशत छात्रों ने सोमवार तक शीतकालीन सेमेस्टर के लिए पंजीकरण कराया है। उम्मीद है कि बाकी छात्र भी पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरी करेंगे, क्योंकि पंजीकरण अभी भी विलंब शुल्क के साथ जारी है।”
कर्नाटक के मंगलुरु एयरपोर्ट पर आईईडी रखने वाले की तस्वीर सामने आई है। पुलिस ने तस्वीरें जारी की हैं।
पश्चिमं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “मैंने सुना कि एक राजनीतिक दल उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय में समस्या पैदा करने की कोशिश कर रहा है। मैं पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहूंगी। मैं यहां लिंचिंग नहीं होने दूंगी।”
मुंबई में शिर्डी के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की बैठक जारी। इस बैठक में मंत्री बालासाहेब थोराट, अजीत पवार, आदित्य ठाकरे और श्री साईंबाबा ट्रस्ट के सीईओ डीएम मुगलिकर भी मौजूद हैं।
कश्मीर में आतंकियों के साथ पकड़े गए डीएसपी देवेंद्र सिंह के बांग्लादेश दौरे पर जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा, “यह हमारी जानकारी में आया है कि उनकी बेटियां बांग्लादेश में पढ़ती हैं। यह जांच की जा रही है कि क्या उनकी मुलाकात केवल उस पहलू तक ही सीमित थी या नहीं।”
मंगलुरु एयरपोर्ट पर विस्फोटक मिलने के मामले में सीआईएसएफ के डीआईजी ने कहा, “सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, एक संदिग्ध ने मंगलुरु हवाई अड्डे पर बैग रखा था और चेहरा छिपाते हुए ऑटो में जा रहा था। संदिग्ध वस्तु का समय पर पता लगा लिया गया और स्थानीय बम निरोधक टीम बैग को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।”
सिलीगुड़ी में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा, “मैं दार्जिलिंग में सीएए और एनआरसी के खिलाफ 22 जनवरी को एक रैली करूंगी। सीएए और एनआरसी के बारे में चिंता न करें, मैं आपके साथ हूं।”
नई दिल्ली सीट से दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने कहा, “मुझे आज दोपहर 3 बजे अपना नामांकन दाखिल करना था, लेकिन कार्यालय दोपहर 3 बजे बंद हो गया। मैं आप लोगों (रोड शो में मौजूद लोग) को छोड़कर नहीं जा सकता इसलिए मैं मंगलवार को नामांकन दाखिल करने जाऊंगा।”
सुप्रीम कोर्ट से दोषी पवन की याचिका खारिज होने पर निर्भया की मां ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मुझे संतुष्टि तभी मिलेगी जब उन्हें फांसी दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि एक बाद एक देरी कर रहे हैं। एक-एक करके उन्हें फांसी दी जानी चाहिए, ताकि उन्हें समझ में आए कि कानून से खिलवाड़ करने का क्या मतलब है।
निर्भया केस में दोषी पवन की याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज हो गई है। कोर्ट ने पवन की याचिका में कोई नया आधार नहीं पाया। पवनने याचिका में दावा किया था कि वह अपराध के समय नाबालिग था, और दिल्ली हाई कोर्ट ने इस तथ्य की अनदेखी की थी।
आईएएस अधिकारी राजीव सिंह ठाकुर और शांतनु को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के संयुक्त सचिव नियुक्त किया जाएगा।
मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस में दिल्ली की साकेत कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने ब्रजेश ठाकुर समेत 19 आरोपियों को दोषी करार दिया है। 20 में से 19 आरोपी दोषी करार दिए गए हैं। ब्रजेश ठाकुर को कोर्ट ने रेप का दोषी माना है। 28 जनवरी को सजा पर बहस होगी।
जे पी नड्डा को बीजेपी के14वें अध्यक्ष के लिए निर्वाचित किया गया है। वे पार्टी के 14वें अध्यक्ष बने हैं।अभी तक वे कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के गृह मंत्रीबनने के बाद उन्हें कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया था।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज 67 पिस्तौल के साथ दो हथियार सप्लायरों को गिरफ्तार किया है।
मंगलुरु एयरपोर्ट पर संदिग्ध बैग मिलने पर सीआईएसएफ के डीआईजी अनिल पांडे ने कहा, “हमें मंगलुरु हवाई अड्डे पर टिकट काउंटर पर पड़े बैग से आईईडी मिला है, हमने उसे सुरक्षित निकाल लिया है।”
कर्नाटक के मंगलुरु एयरपोर्ट पर संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप मच गया है। सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए हैं। सीआईएसएफ ने इस क्षेत्र को बंद कर दिया है और बम निरोधक दस्ता पहुंच गया है। जांच जारी है।
निर्भया केस में दोषी पवन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। ढाई बजे फैसला आएगा। पवन ने अपनी याचिका में कहा है कि वह अपराध के समय नाबालिग था।
निर्भया केस में दोषी पवन के वकील एपी सिंह के बाद सुप्रीम कोर्ट में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता बहस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “विनय और पवन के माता-पिता ने रिकॉर्ड पर आयु की पुष्टि की थी। ट्रायल कोर्ट ने जनवरी 2013 के अपने आदेश में कहा था कि उम्र निर्धारण की प्रक्रिया विवादित नहीं थी।”
पवन के वकील एपी सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में दावा किया कि ट्रायल कोर्ट ने जल्दबाजी में फैसला सुनाया था। उनका कहना कि नाबालिग होने के दस्तावेज दाखिल किए बिना कोर्ट द्वारा जल्दबाजी में फैसला सुना दिया गया था।
पवन के वकील एपी सिंह ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि जिस समय अपराध हुआ था। उस समय पवन 17 साल और एक महीने का था। एपी सिंह ने कहा कि ऐसे में उसकी भूमिका को मामले में एक किशोर के रूप में माना जाना चाहिए।
निर्भया केस में दोषी पवन की याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति अशोक भूषण ने कहा, “जुलाई 2018 में दी गई समीक्षा याचिका के फैसले में इस मामले पर विचार किया गया था। क्या अब आप उसी सामग्री के आधार फिर हमारे पास आए हैं।
निर्भया केस में दोषी पवन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। पवन ने अपनी याचिका में कहा है कि वह अपराध के समय नाबालिग था। पवन के वकील ने कोर्ट के सामने पवन से जुड़े दस्तावेज को पेश किया है। मामले की सुनवाई जारी है।
दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल आज नई दिल्ली विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करने के लिए अपने आवास से रवाना हुए।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी 28 जनवरी को राजस्थान के जयपुर में छात्रों, युवाओं और किसानों के साथ नागरिकता संशोधन अधिनियम, बेरोजगारी और देश की वर्तमान आर्थिक स्थिति पर एक बैठक करेंगे।
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए हैं। मौके हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। ऑपरेशन खत्म हो गया है।
दिल्ली परिवहन विभाग के कार्यालय में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने कहा, “दिल्ली परिवहन विभाग से जुड़े सभी दस्तावेज आग से जल गए हैं।”
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के पिता शमशेर सिंह सुरजेवाला का निधन हो गया है। निधन की खबर सुनने के बाद राहुल गांधी एम्स पहुंचे हैं।
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। सुरक्षा बलों ने आतंकियों को घेर रखा है।
पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि अगर लोगों को लगता है कि मेरा बयान गलत है, तो शांतिपूर्ण प्रदर्शन में भाग लेने वाले लोगों को शूट करने करने के लि पहले पश्चिम बंगाल सरकार माफी मांगनी चाहिए। घोष ने अपने एक बयान में कहा था कि पश्चिम बंगाल में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों को गोली मार दी जानी चाहिए। उन्होंने अपने इसी बयान पर सफाई दी है।
इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने पर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को नोटिस जारी किया है। इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दयर कर चुनौती दी गई है।
दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित दिल्ली परिवहन विभाग के कार्यालय में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। मौके पर अभी भी दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार है। इनके कब्जे से 70 मोबाइल फोन, 2 टीवी, रजिस्टर और 7 लैपटॉप बरादम की गई है। कल बेंगलुरु में खेले गए भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में 2 करोड़ रुपए का सट्टा लगाया था।
दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित दिल्ली परिवहन विभाग के कार्यालय में आग लग गई है। दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।
दोषी पवन की याचिका पर निर्भया की मां ने कहा कि यह फांसी में देरी करने का एक तरीका है। उन्होंने कहा, “उनकी याचिका 2013 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा रद्द कर दी गई थी। रिव्यू पिटीशन भी कोर्ट ने खारिज कर दी थी। वह सिर्फ समय बर्बाद करने के लिए ऐसा कर रहा है। लेकिन सभी दोषियों को 1 फरवरी को ही फांसी दी जानी चाहिए।”
देश भर में नागरिकात संशोधन कानून और एनआरसी का विरोध जारी है। सीएए और एनआरसी का विरोध करने वालों को लेकर एक बार फिर बीजेपी की ओर से शर्मनाक बयान आया है। यह बयान बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने दिया है। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट में सौमित्र खान ने मीडिया से बात करते हुए सीएए और एनआरसी का विरोध करने वाले बौद्धिक लोगों को टीएमसी का कुत्ता करार दिया है।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर के तेकालगुडेम में वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने एक नक्सली को मार गिराया है। नक्सली का शव बरामद कर लिया गया है। साथ ही मौके से तीन राइफल भी बरामद किया गया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ आज दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर करेगा। याचिका में छात्र संघ इंटर छात्रावास प्रबंधन (IHA) मैनुअल को रद्द करने की अपील करेगा। वहीं, कक्षाओं का बहिष्कार जारी रहेगा।
निर्भया केस में दोषी पवन कुमार गुप्ता की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। उसने याचिका में दावा किया है कि दिसंबर 2012 में अपराध के वक्त वह नाबालिग था, जिसे हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया था। पवन ने अधिकारियों को फांसी की सजा पर अमल रोकने का निर्देश देने की भी अपील है। दोषियों को फांसी देने के लिए 1 फरवरी की तारीख तय की गई है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 20 Jan 2020, 7:47 AM IST