असम के डिब्रुगढ़ में सिटिजनशिप बिल के खिलाफ लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। मोदी सरकार द्वारा लाए गए नागरिकता अधीनियम के खिलाफ डिब्रुगढ़ में भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने सड़कों पर मशाल जुलूस निकाला।
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान प्याज को लेकर मुसीबत में आ सकते हैं। दरअसल प्याज के लगातार बढ़ते दामों को लेकर उनके खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर की सीजेएम कोर्ट में केस दर्ज किया गया है।
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
नागरिकता संशोधन बिल पर चर्चा के लिए रविवार को कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10, जनपथ, में पार्टी के संसदीय दल के रणनीतिक समूह की अहम बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में इस विवादित बिल पर चर्चा की जाएगी।
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
पाकिस्तान के लाहौर में भीषण बम विस्फोट हुआ है। शुरुआती जानकारी में इस धमाके से 1 शख्स की मौत हो गई है, जबकि 5 अन्य लोग घायल हुए हैं।
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में राज्यपाल जगदीप धनखड़ को कथित तौर पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने पोस्टर दिखाया है। इन पोस्टरों पर लिखा था- 'शेम शेम गवर्नर'।
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
उत्तर प्रदेश के उन्नाव गैंगरेप पीड़िता का शव देर शाम दिल्ली से उसके गांव पहुंच गया है। आरोपियों द्वारा हमले में 95 प्रतिशत जलने के बाद पीड़िता को लखनऊ से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में शिफ्ट किया गया था, जहां कल देर रात उसने दम तोड़ दिया।
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
हैदराबाद मुठभेड़ की जांच के लिए शादनगर के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) ने शुक्रवार को शादनगर पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज की।
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'मैं सीजेआई और अन्य वरिष्ठ न्यायाधीशों से आग्रह करूंगा कि इस तरह के मामलों के निपटान की निगरानी के लिए एक तंत्र बनाया जाए और 2 महीने के अंदर जांच पूरी की जाए।’ उन्होंने कहा, 'इस देश की महिलाएं अत्यधिक पीड़ा और संकट में हैं। वह न्याय के लिए रो रही हैं।' केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जघन्य और अन्य अपराधों के लिए 704 फास्ट-ट्रैक अदालत मौजूद हैं। सरकार पॉक्सो और बलात्कार के अपराधों के लिए 1,123 समर्पित अदालतें स्थापित करने की प्रक्रिया में है।
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
दिल्ली पुलिस के पीआरओ एमएस रंधावा ने कहा कि प्रदर्शनकारी पुलिस कर्मियों पर आग फेंक रहे थे इसलिए हमें उन पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों को इस क्षेत्र (अरुण जेटली स्टेडियम के पास) से आगे जाने की अनुमति नहीं है। हम उन्हें विरोध स्थल पर वापस जाने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं।
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने कल विले पार्ले इलाके से एक राज्य व्यापी ड्रग रैकेट चलाने वाले 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। कोर्ट ने 12 दिसंबर तक 2 लोगों को पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की टीम ने आज मुठभेड़ स्थल का दौरा किया जहां कल चारों आरोपियों का एनकाउंटर हुआ था।
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
उन्नाव रेप केस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया है। योगी सरकार पीड़िता के परिजनों को 25 लाख रुपये के अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक घर भी देगी। जिले के डीम परिजनों को यह चेक आज ही सौंपेंगे। साथ ही मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक ट्रायल के तहत कराया जाएगा।
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
महिला सुरक्षा को लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन ने उग्र रूप धारण कर लिया है। शनिवार की शाम राजघाट से इंडिया गेट तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की लेकिन प्रदर्शनकारियों ने रोके जाने पर पुलिस बैरिकेड को तोड़ दिया।इसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए पानी की बौछारों का भी इस्तेमाल किया।
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
समाजवादी पार्टी नेता राम गोपाल यादव ने यूपी में महिलाओं के खिलाफ अपराधों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि अनुच्छेद 356 को संविधान में इसीलिए रखा गया है, ताकि यदि राज्य सरकार संविधान के अनुसार कार्य नहीं करती है, तो सरकार को भंग कर दिया जाना चाहिए और राष्ट्रपति शासन लागू किया जाना चाहिए।
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
मेघालय के राज्यपाल तथागत रॉय ने कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक सही दिशा में एक कदम है। यह बहुत पहले किया जाना चाहिए था और मुझे यकीन है कि केंद्र सरकार इसे ठीक से संचालित करेगी।
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
हैदराबाद एनकाउंटर मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की टीम महबूबनगर सरकारी अस्पताल से जांच करके वापस निकली। यहां चारों आरोपियों के शव रखे गए हैं।
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
उन्नाव: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और पार्टी के अन्य नेताओं ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के घर का दौरा किया।
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
उन्नाव रेप केस के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन करते कांग्रेस के कार्यकर्ता। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की झड़प भी हुई।
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
उन्नाव रेप पीड़िता के निधन पर हैदराबाद रेप पीड़िता के पिता ने कहा, “यह बहुत दुखद है। न्याय दिया जाना चाहिए। सख्त कानून बनाया जाना चाहिए और आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी दी जानी चाहिए।”
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
उन्नाव में रेप पीड़िता से मिलने के बाद बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने मीडिया से बात करते हुए अजीब बयान दिया। उन्होंने कहा कि उन्नाव का नाम बदनाम किया जा रहा है। साक्षी महाराज ने कहा,“मैं पीड़िता के परिवार के साथ हूं। मैं संसद में भी यह मुद्दा उठा चुका हूं। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।”
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
निर्भया कांड के दोषियों में से एक विनय शर्मा ने शनिवार को राष्ट्रपति के पास एक याचिका भेजकर अपील की कि गृह मंत्रालय ने उसकी जो दया याचिका उन्हें भेजी है, उसे तुरंत वापस कर दें। विनय शर्मा ने अपनी याचिका में कहा है कि जो दया याचिका गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति को भेजी है, उसमें न तो उसके हस्ताक्षर हैं और न ही उसके द्वारा अधिकृत है, इसलिए राष्ट्रपति उसे वापस कर दें।
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
उन्नाव में रेप पीड़िता के परिजनों से मिलने के बाद योगी सरकार में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, “पीड़िता का परिवार जो भी जांच चाहेगा हम करेंगे। पीड़िता ने जो नाम लिए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। यह राजनीति का विषय नहीं है।”
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एनएसयूआई ने प्रदर्शन किया है। मंत्री कमल रानी वरुण, स्वामी प्रसाद मौर्य और सांसद साक्षी महाराज के उन्नाव रेप पीड़िता के घर जाने का एनएसयूआई ने विरोध किया है।
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
दिल्ली में अजमेरी गेट स्टेशन पर महिला पर एक शख्स ने केमिकल फेंका है। केमिकल फेंकने के बाद व्यक्ति फरार हो गया। महिला को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
लखनऊ में राज्यपाल राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से बढ़ते अपराध के मुद्दे पर मुलाकात के बाद बीएसपी प्रमुख मायावती ने कहा, “उत्तर प्रदेश के अपराधियों में कानून का कोई डर नहीं है। बलात्कार की घटनाएं अब आम हैं। खुद एक महिला होने के नाते यूपी के राज्यपाल को इस मामले को तुरंत संज्ञान में लेना चाहिए। स्थिति का जायजा लेने के लिए उन्हें यूपी के सीएम और यूपी पुलिस से मिलना चाहिए।”
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
हैदराबाद में गैंगरेप के आरोपियों के मुठभेड़ पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस शरद अरविंद बोबडे ने बड़ी बात कही है। उन्होंने गैंगरेप के आरोपियों के मुठभेड़ में मारे जाने की घटना की आलोचना की है। जोधपुर में एक कार्यक्रम में जस्टिस शरद अरविंद बोबडे ने कहा कि न्याय कभी भी जल्दबाजी नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर इंसाफ बदले की भावना से किया जाए तो अपना मूल चरित्र खो देता है। उन्होंने कहा, “मैं नहीं समझता कि इंसाफ कभी भी जल्दबाजी में नहीं किया जाना चाहिए, मैं समझता हूं कि अगर इंसाफ बदले की भावना से किया जाए तो यह अपना मूल स्वरूप खो देता है।”
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मंत्री कमल रानी वरुण और स्वामी प्रसाद मौर्य बलात्कार पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए उन्नाव रवाना होंगे।
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
केरल के वायनाड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “भारत को दुनिया की बलात्कार राजधानी के रूप में जाना जाता है। दुनिया के देश यह सवाल पूछ रहे हैं कि भारत अपनी बेटियों और बहनों की रक्षा क्यों नहीं कर पा रहा है। बीजेपी का एक विधायक पर महिला से बलात्कार का आरोपी और प्रधानमंत्री एक भी शब्द नहीं कहते हैं।”
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “उन्नाव की मासूम बेटी की दुखद एवं हृदय विदारक मौत, मानवता को शर्मसार करने वाली घटना से आक्रोशित एवं स्तब्ध हूं। एक और बेटी ने न्याय और सुरक्षा के आस में दम तोड़ दिया। दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के प्रति मै आपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।”
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
पाकिस्तान के लाहौर में आतंकी हाफिज सईद को अवैध फंडिंग मामले में आतंकवाद निरोधक अदालत के सामने पेश किया गया। हलांकि आरोप तय नहीं किया गया, क्योंकि हाफिज सईद के सह-अभियुक्त मलिक जफर अदालत में मौजूद नहीं था। अब मामले की अगली सुनवाई 11 दिसंबर को होगी।
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
उन्नाव रेप पीड़िता की भाभी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, “प्रियंका गांधी ने कहा कि वह हमारे साथ न्याय के लिए लड़ेंगी। हमारी एकमात्र मांग यह है कि दोषियों को मृत्यु दंड दिया जाए, तभी पीड़िता की आत्मा को शांति मिलेगी।”
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उन्नाव रेप पीड़िता का पोस्टमॉर्टम हो गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद अस्पताल की ओर से बयान जारी किया गया है। इसके मुताबिक, पीड़िता की मौत गंभीर रूप से जलने की वजह से हुई है।
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में रेप पीड़िता के परिजनों से मुलाकात करने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “पीड़िता का पूरा परिवार पिछले एक साल से लगातार परेशान है। मैंने सुना है कि आरोपियों का बीजेपी से कनेक्शन है। इसीलिए उन्हें बचाया जा रहा था। राज्य में अपराधियों में कोई डर नहीं है।”
प्रियंका गांधी ने कहा, “मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि राज्य में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है, लेकिन उन्होंने राज्य को अपराध में बदल दिया है, मुझे लगता है कि यहां महिलाओं के लिए कोई जगह नहीं है।”
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सगीपोरा गांव के पास आतंकी हमला टल गया है। सुरक्षा बलों को यहां आईईडी मिला है, जिसे सुरक्षा बलो ने डिफ्यूज कर दिया है किया है।
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
गोवा के मंत्री माइकल लोबो ने कहा, “चाकू की नोंक या बंदूक की नोंक पर किसी महिला का बलात्कार करना और फिर उसे जिंदा जलाना एक ऐसी चीज है जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है। सार्वजनिक रूप से अपराधियों को फांसी की सजा शुरू होनी चाहिए।”
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
उन्नाव रेप केस के विरोध में लखनऊ में कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
उन्नाव बलात्कार मामले का विरोध कर रही एक महिला ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के बाहर अपनी 6 साल की बेटी पर पेट्रोल छिड़क दिया। लड़की को इलाज के लिए इमरजेंसी में ले जाया गया है। वहीं, महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के निधन के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उन्नाव पहुंची हैं। उन्होंने उन्नाव में पीड़िता के घर पहुंचकर उसके परिजनों से मुलाकात की है।
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
कर्नाटक के शिमोगा में 7 साल की बच्ची से रेप के मामले में 32 साल के व्यक्ति को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। कोर्ट ने दोषी को 10 साल जेल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट दोषी पर 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इसके साथ ही कोर्ट राज्य सरकार को यह आदेश दिया है कि पाड़िता को 3 लाख रुपये का मुआवजा दे। यह मामला साल 2014 का है।
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
उन्नाव गैंगरेप पीड़िता का पार्थिव शरीर फिलहाल दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रखा गया है। इस बीच अस्पताल के बाहर गुस्साए लोगों ने हंगामा किया है।
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
केरल के सुल्तान बाथरी के एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “आपने पूरे देश में हिंसा में वृद्धि, महिलाओं के खिलाफ अराजकता और अत्याचार को देखा है। रोज हम किसी न किसी महिला के साथ बलात्कार, छेड़छाड़, पिटाई के बारे में पढ़ते हैं।”
राहुल गांधी ने कहा, “अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ हिंसा, उनके खिलाफ नफरत फैलाई जा रही है। दलितों के खिलाफ हिंसा हो रही है। उन्हें मारा पीटा जा रहा है। आदिवासियों पर अत्याचार हो रहा है, उनकी जमीन छीनी जा रही है।”
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के निधन के बाद लखनऊ में विधानसभा के बाहर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने धरना दिया। इस दौरान उन्होंने कहा, “यह अत्यंत निंदनीय घटना है। यह एक काला दिन है। बीजेपी सरकार यह पहली घटना नहीं है। सीएम ने विधानसभा में कहा था, 'अप्राधियों को ठोक दिया जाएगा', वे एक बेटी की जान नहीं बचा पाए।”
अखिलेश यादव ने आगे कहा, “जब तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, राज्य के गृह सचिव और डीजीपी इस्तीफा नहीं देंगे, तब तक न्याय नहीं होगा। कल हम उन्नाव बलात्कार मामले को लेकर राज्य के सभी जिलों में एक शोक सभा करेंगे।”
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
हैदराबाद एनकाउंटर पर तेलंगाना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखने वाली कार्यकर्ताओं में से एक संध्या रानी ने कहा, “यह एक बर्बर बलात्कार और हत्या थी, हम असल दोषियों के लिए कड़ी सजा की भी मांग करते हैं, लेकिन यह निर्धारित करना जल्दबाजी होगी कि वे अपराधी थे? क्या हम पुलिस पर भरोसा कर सकते हैं?”
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के निधन के बाद पूरा देश गुस्से में है। इस बीच लखनऊ में विधानसभा के बाहर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव धरने पर बैठ गए हैं।
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
बेंगलुरु में 12 साल की लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। यह मामला 3 दिसंबर का है। किसी तरह से लड़की अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भागकर एक पुलिस स्टेशन में पहुंची। पुलिस केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच कर रही है।
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
हैदराबाद एनकाउंटर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है। याचिका में पशु चिकित्सक के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या के चार आरोपियों की मुठभेड़ में शामिल पुलिस कर्मियों के खिलाफ एफआईआर, जांच और कार्रवाई के लिए मामला दर्ज किए जाने की मांग की गई है।
वकील जीएस मणि और प्रदीप कुमार यादव ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए कहा कि एनकाउंटर में शीर्ष अदालत के 2014 के दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया गया।
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
कांग्रेस नेता रंजीत रंजन ने कहा कि सभी बलात्कारियों को जेल में बंद कर देना चाहिए, उन्हें चौराहे पर लाकर फांसी दे दी जानी चाहिए।
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के निधन पर यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “यह एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, मैं सोच भी नहीं सकता कि पीड़िता के परिवार पर क्या बीत रही होगी। मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हम दोषियों को नहीं बख्शेंगे, उन्हें जल्द से जल्द सजा दिलवाएंगे।”
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में महिला डांसर को गोली मारने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह मामला एक दिसंबर का है। शादी समारोह के दौरान नशे में धुत एक शख्स ने डांसर को गोली मार दी। गोली डांसर के चेहरे पर लगी और वह स्टेज पर ही गिर पड़ी। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। डांसर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के निधन पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि उन्नाव पीड़िता के परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत दे। यह हम सबकी नाकामयाबी है कि हम उसे न्याय नहीं दे पाए। सामाजिक तौर पर हम सब दोषी हैं, लेकिन ये उत्तर प्रदेश में खोखली हो चुकी कानून व्यवस्था को भी दिखाता है।”
प्रियंका गांधी ने आगे सवाल पूछा, “उन्नाव की पिछली घटना को ध्यान में रखते हुए सरकार को तत्काल पीड़िता को सुरक्षा क्यों नहीं दी गई? जिस अधिकारी ने उसका एफआईआर दर्ज करने से मना किया उस पर क्या कार्रवाई हुई? उत्तर प्रदेश में रोज रोज महिलाओं पर जो अत्याचार हो रहा है, उसको रोकने के लिए सरकार क्या कर रही है?”
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने उन्नाव रेप पीड़िता के निधन पर कहा, “यह दुखद है कि पीड़िता आज हमारे बीच नहीं है। हम इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाने के लिए आज संबंधित अदालत में अपील करेंगे। हम मामले को दिन प्रतिदिन सुनवाई के लिए भी अपील करेंगे।”
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
उन्नाव रेप पीड़िता के निधन पर सीएम योगी ने शोक व्यक्त किया है। सीएम योगी ने कहा कि घटना बेहद बहुत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सभी आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है। उन्होंने कहा कि हम इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाकर आरोपियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाने का प्रयास करेंगे।
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के भाई का बयान आया है। उन्होंने कहा, “मेरे पास कहने के लिए वास्तव में कुछ भी नहीं है। मेरी बहन अब हमारे साथ नहीं है, मेरी एकमात्र मांग यह है कि पांचों आरोपियों को मौत से कम कोई भी सजा नहीं मिलनी चाहिए।”
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के पांचों आरोपियों को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरपियों को पुलिस ने बीती रात कोर्ट में पेश किया था। आरोपियों को 5 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था।
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के माखी गांव में एक और यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। तीन साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न के प्रयास के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उन्नाव एसपी विक्रांत वीर ने कहा, “हमने आरोपी को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया। मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच चल रही है।”
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के निधन की खबर के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं हैं।
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के पिता की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह हैदराबाद कांड के आरोपियों को मारा गया, वैसे ही हमारी बेटी के दरिंदों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा जाना चाहिए या फिर फांसी दी जानी चाहिए।
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मौत पर कहा, “मैं उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार से अपील करती हूं कि इस मामले में बलात्कारियों को एक महीने के भीतर फांसी दी जाए।”
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
उन्नाव रेप पीड़िता के निधन पर महिला कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। महिला कांग्रेस ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार सो गई, भारत की एक और बेटी ने दम तोड़ दिया।
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
उन्नाव रेप पीड़िता के निधन पर एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने ट्वीट कर कहा कि एक और मासूम की जिंदगी खत्म हो गई है।
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
उन्नाव गैंगरेप पीड़िता ने देर रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने बताया कि पीड़िता 95 फीसदी तक जल चुकी थी, उसे बचाने की कोशिश की गई, लेकिन देर रात उसे कार्डियक अरेस्टत आया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
पीड़िता को गुरुवार की रात को एयरलिफ्ट करके लखनऊ से दिल्ली लाया गया था। उसका इलाज करने वाले सफदरजंग अस्पताल के बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी डिपार्टमेंट के हेड डॉ. शलभ कुमार ने बताया कि वह 95 प्रतिशत तक जली अवस्था में आई थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम से ही उसकी हालत खराब होनी शुरू हो गई थी, लेकिन हमारे उत्कृष्ट प्रयासों के बावजूद पीड़िता को बचाया नहीं जा सका। रात करीब 11.10 बजे उसे कार्डियक अरेस्टम आया और करीब 11.40 बजे उसने दम तोड़ दिया।
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 07 Dec 2019, 6:29 AM IST