
हैदराबाद के साइबराबाद थाने की उस पुलिस टीम के खिलाफ आज एक शिकायत दर्ज की गई है जिसने एक महिला पशु चिकित्सक के सामूहिक बलात्कार और हत्या के 4 आरोपियों को 6 दिसंबर को एक कथित एनकाउंटर में मार गिराया था।
उन्नाव गैंगरेप मामले में पीड़िता की मौत के बाद यूपी पुलिस ने अपने 7 पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर दिया है। पुलिस के मुताबिक सभी 7 पुलिसकर्मियों को उन्नाव के थाना बिहार में अपराध नियंत्रण व अभियोगों से संबंधित घटनाओं के प्रति लचर रवैया अपनाने और अपने काम के प्रति लापरवाही बरतने की वजह से निलंबित किया गया है।
10 जनपथ में कांग्रेस की संसदीय रणनीति समूह की बैठक में भाग लेने के बाद कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, “मैं पूर्वोत्तर के सभी राज्य लोकतांत्रिक गठबंधन (NEDA) दलों से अपील करता हूं कि वे पूर्वोत्तर के राज्य के अपने लोगों के साथ खड़े हों। राजनीतिक मजबूरियों के लिए नागरिकता संशोधन बिल को लेकर बीजेपी का साथ न दें।”
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने सभी सांसदों को 9 से 11 दिसंबर तक संसद में मौजूद रहने के लिए कहा है। 9 दिसंबर से 11 दिसंबर तक यानी तीन दिन के लिए अपने सांसदों के लिए सत्तारूढ़ पार्टी ने बकायदा व्हिप जारी किया है।
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “हम ‘नागरिकता संशोशन बिल’ का एड़ी से चोटी तक विरोध करेंगे क्योंकि यह हमारे संविधान, धर्मनिरपेक्ष लोकाचार, परंपरा, संस्कृति और सभ्यता का उल्लंघन है।”
टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच तिरुवनंतपुरम में खेले जाने वाले दूसरे टी-20 में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 15 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच तिरुवनंतपुरम में खेले जाने वाले दूसरे टी-20 में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल 11 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच तिरुवनंतपुरम में खेले जाने वाले दुसरे टी-20 में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. हैदराबाद मैच जीतने के बाद टीम इंडिया आज सीरीज पर कब्ज़ा करने के इरादे से खेलने उतरेगी।
नागरिता संशोधन बिल को लेकर कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक के लिए कांग्रेस नेता 10 जनपथ स्थित पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के निवास पर पहुंच गए हैं।
हरियाणा: मानेसर में सेक्टर -8 की एक फैक्ट्री में आग लगने की खबर है। घटनास्थल पर दमकल की करीब 6 गाड़ियों के साथ अग्निशामक टीम के लोग आग पर काबू पाने में जुटे हैं।
केंद्रीय मंत्री अमित शाह सोमवार को लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पेश करेंगे।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ने के रेट में भी किसान की नहीं सुनी। किसान संगठन गन्ने के लिए 400 रुपए/क्विंटल की मांग कर रहे थे। यूपी सरकार ने पिछले रेट से 1 भी रुपया नहीं बढ़ाया। किसानों का गन्ने का हजारों करोड़ भुगतान बकाया है। भाजपा सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी है।”
उन्नाव गैंगरेप पीड़िता को उसके पैतृक गांव में दफना दिया गया है। इस दौरान कड़ी सुरक्षा थी। बड़ी संख्या में पीड़िता के अंतिम संस्कार में लोग पहुंचे थे। इससे पहले परिजनों ने यह कहते हुए पीड़िता को दफनाने से मना कर दिया था कि जब तक सीएम योगी उनसे मिलने नहीं आते, तब तक वे शव को नहीं दफनाएंगे। बाद में योगी सरकार ने पीड़िता के परिजनों को मना लिया है। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने शव को दफनाया।
योगी सरकार पीड़िता की बहन को भी नौकरी देने के लिए राजी हो गई है। सकार ने इसके साथ ही ऐलान किया है कि पीड़िता के परिजनों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दो मकान दिए जाएंगे।
गुजरात की वडोदरा पुलिस के साथ अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने 28 नवंबर को वडोदरा के नवलखी ग्राउंड में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
लखनऊ के कमिश्नर मुकेश मेश्राम ने उन्नाव रेप पीड़िता के परिजनों की मांग पर कहा, “हम पीड़िता की बहन के लिए भी नौकरी की व्यवस्था करेंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हम परिवार के लिए दो घर प्रदान करेंगे। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”
योगी सरकार द्वारा मनाए जाने के बाद उन्नाव रेप पीड़िता के अंतिम संस्कार के लिए उसके परिजन तैयार हो गए हैं। उन्नाव रेप पीड़िता को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है। अंतिम यात्रा में कड़ी सुरक्षा है।
पीड़िता की मौत शुक्रवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान हुई थी। 23 सला की रेप पीड़िता को गुरुवार तड़के बलात्कार के दो आरोपियों समेत 5 लोगों ने जला दिया था। करीब 90 प्रतिशत तक झुलस चुकी पीड़िता को एयर एम्बुलेंस के जरिए दिल्ली लाया गया था और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो गई थी।
असम के डिब्रूगढ़ जिले के नहरकटिया रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के 7 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं।
उन्नाव रेप पीड़िता की बहन ने कहा, “जब तक योगी जी यहां नहीं आएंगे तब तक हम अपनी बहन का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। मैं व्यक्तिगत रूप से योगी जी से बात करना चाहती हूं। मैं सरकारी नौकरी चाहती हूं और आरोपियों को फांसी दी जानी चाहिए।”
उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के शव को उसके पैतृक गांव में दफनाया जाना था, लेकिन परिजनों ने शव को फिलहाल दफनाने से मना कर दिया है। पीड़िता के परिवार ने मुख्मंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की मांग रखी है। परिजनों की मांग है कि पीड़िता के शव का अंतिम संस्कार करने से पहले योगी आदित्यनाथ उनसे उनके घर आकर मिलें।
बेंगलुरू में प्याज की कीमत 200 रुपये प्रति कि. ग्रा. तक पहुंच गई। एक अधिकारी ने कहा कि बाजार में कम आपूर्ति के कारण प्याज के दामों में बढ़ोतरी होती जा रही है। राज्य कृषि विपणन अधिकारी सिद्दांगैया ने कहा, "प्याज की कीमत बेंगलुरू की कुछ खुदरा दुकानों में 200 रुपये प्रति कि. ग्रा. के स्तर को छू गई है। इसकी थोक दर 5,500 रुपये से 14,000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच है।"
दिल्ली के रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी में एक घर में लगी आग में 35 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में 14 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल अधिकारी ने बताया कि 50 लोगों को बचाया गया है। दमकल की 27 गाड़ियां मौके पर मौजूद थीं। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।
उन्नाव रेप पीड़िता पीड़िता की बहन ने कहा कि हम यह मांग करते हैं कि योगी सर यहां आए और तत्काल फैसला दे। इसके साथ रेप पीड़िता की बहन ने खुद के लिए सरकारी नौकरी की मांग की है।
दिल्ली के रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी में घर में लगी आग से 14 लोग प्रभवित हुए हैं, जिन्हें एलएनच अस्पताल में लाया गया है। अब तक 50 लोगों को बचाया जा चुका है।
दिल्ली के रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी में एक घर में आग लग गई है। 11 लोगों को बचाया गया है। मौके पर दमकल की 15 गाड़ियां मौजूद हैं।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव गैंगरेप पीड़िता को आज उसके पैतृक गांव में दफनाया जाएगा। शनिवार देर शाम पीड़िता का शव उसके पैतृक गांव ले जाया गया था। 5 दिसंबर को आरोपियों ने मिट्टी का तेल छिड़कर पाड़िता को जला दिया था। 95 प्रतिशत झुलसी पीड़िता को पहले लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। वहां हालत बिगड़े के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में शिफ्ट किया गया था, जहां शुक्रवार देर रात उसने दम तोड़ दिया था।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 08 Dec 2019, 7:58 AM IST