देश

''कॉकरोच जनता पार्टी' पर बैन हटाओ, युवाओं की नाराजगी को समझो', शशि थरूर की सरकार को सलाह

शशि थरूर ने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वह लोगों की भावनाओं, निराशा और शिकायतों को ज़ाहिर करने के लिए मंच देता है। इन बातों को किसी व्यंग्य वाली साइट पर जाहिर होने देना असल में देश के हित में ही है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता शशि थरूर
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता शशि थरूर 

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने विवादास्पद 'कॉकरोच जनता पार्टी' अभियान पर अपनी राय रखी है। थरूर ने कहा कि इस अभियान और इससे संबंधित उनके इंटरव्यू पर मिली प्रतिक्रियाओं का वे स्वागत करते हैं।

Published: undefined

थरूर ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, "कई यूजर्स इसे पाकिस्तान की साजिश बताकर खारिज कर रहे हैं लेकिन यह बात बहुत सरल है। अभिजीत दिपके का दावा है कि उनके 94 प्रतिशत फॉलोअर्स भारत में हैं। सच चाहे जो भी हो लेकिन मेरा मानना है कि लोकतंत्र में ऐसी आवाजों को दबाना बेवकूफी है।"

उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वह लोगों की भावनाओं, निराशा और शिकायतों को ज़ाहिर करने के लिए मंच देता है। इन बातों को किसी व्यंग्य वाली साइट पर जाहिर होने देना असल में देश के हित में ही है।

Published: undefined

थरूर के अनुसार, युवाओं के बीच मौजूद राष्ट्रीय भावनाओं के एक महत्वपूर्ण पहलू को इस अभियान ने छुआ है, भले ही इसके संस्थापकों की मंशा कुछ भी रही हो। शशि थरूर ने इस तरह के आंदोलनों की तुलना प्रेशर कुकर के वॉल्व से की। उन्होंने कहा, "ये वॉल्व अंदर की भाप को बाहर निकलने देते हैं। अगर इन्हें बंद कर दिया जाए तो दबाव इतना बढ़ जाएगा कि कुकर फट जाएगा। मैं अफरातफरी और अराजकता के बजाय व्यंग्य को बेहतर मानता हूं।"

Published: undefined

थरूर ने सरकार और विपक्ष दोनों को चेतावनी देते हुए कहा कि युवाओं की नाराजगी को नजरअंदाज करना, इनकार करना या दबाना घातक साबित होगा। उन्होंने जोर दिया कि 'यंग इंडिया' की समस्याओं को पहचानना और उनका समाधान निकालना हम सबकी जिम्मेदारी है।

अंत में थरूर ने अपील की, "चलिए, इस पर लगा बैन हटाते हैं और उनकी बात पर ध्यान देते हैं।" उन्होंने कहा कि लोगों की दबी हुई नाराजगी को दूर करने के लिए सरकार और विपक्ष दोनों को जागना होगा।

Published: undefined

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined