देश

बिहार में फिर बढ़ा लॉकडाउन, CM नीतीश ने किया ऐलान, जानें नियमों में क्या होगा बदलाव?

बिहार में लॉकडाउन लगाए जाने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या में भले कमी आई र्है, लेकिन सरकार अभी लॉकडाउन समाप्त करने के पक्ष में नहीं है। बिहार में लॉकडाउन की अवधि एक सप्ताह यानी एक जून तक बढ़ा दी गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार में लॉकडाउन लगाए जाने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या में भले कमी आई र्है, लेकिन सरकार अभी लॉकडाउन समाप्त करने के पक्ष में नहीं है। बिहार में लॉकडाउन की अवधि एक सप्ताह यानी एक जून तक बढ़ा दी गई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद इसकी जानकारी सोमवार को ट्विटर के माध्यम से लोगों को दी है।

Published: 24 May 2021, 3:12 PM IST

मुख्यमंत्री ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, '' लॉकडाउन का अच्छा प्रभाव पड़ा है और कोरोना संक्रमण में कमी दिख रही है। अत: बिहार में 25 मई के आगे एक सप्ताह के लिए अर्थात 1 जून, 2021 तक लॉकडाउन जारी रखने का निर्णय लिया गया है।''

Published: 24 May 2021, 3:12 PM IST

उन्होंने लिखा, ''कोरोना संक्रमण को देखते हुए 5 मई 2021 से तीन सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगाया गया था। सोमवार को फिर से सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की गई।''


Published: 24 May 2021, 3:12 PM IST

गौरतलब है कि बिहार में संक्रमण की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने पहले पांच मई से 10 दिनों के लिए लॉकडाउन लगाया था। इसके बाद लॉकडाउन की अवधि को विस्तरित करते हुए इसे 25 मई तक कर दिया गया था।

राज्य में लॉकडाउन के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। राज्य में रविवार को 4002 नए मामले सामने आए थे।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: 24 May 2021, 3:12 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 24 May 2021, 3:12 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर तेजस्वी बोले- 18 नवंबर को शपथ लेंने के बाद 26 नवंबर से अपराधी भेजे जाएंगे जेल

  • ,
  • बिहार चुनाव: अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव ने किया बड़ा ऐलान, बोले- 18 नवंबर को शपथ लेंगे और 26 नवंबर से...

  • ,
  • केन विलियमसन ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, बोले- ब्लैककैप्स के लिए यादें हमेशा रहेंगी खास

  • ,
  • महिला विश्व कप फाइनल: भारत के पास इतिहास रचने का मौका, हरमनप्रीत बोलीं- 2 साल से कर रहे थे इस दिन का इंतजार

  • ,
  • दिल्ली में जहरीली हवा की मार, कई इलाकों में AQI 400 के पार, 'दमघोंटू' हवा ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें