देश

लोकसभा चुनाव: उर्मिला मातोंडकर और प्रिया दत्त ने दाखिल किया नामांकन, संजय दत्त ने की बहन को जिताने की अपील

मुंबई उत्तर पश्चिम से प्रिया दत्त के सामने भारतीय जनता पार्टी ने पूनम महाजन को मैदान में उतारा है। नामांकन के दौरान संजय दत्त भी बहन प्रिया के साथ मौजूद रहे। संजय दत्त ने वहां मौजूद लोगों से प्रिया को जिताने की भी अपील की।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर और संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त ने आज आगामी लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है। बता दें कि दोनों ही कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार हैं। नामांकन दाखिल करने के दौरान बॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त भी बहन प्रिया के साथ मौजूद रहे। संजय दत्त ने वहां मौजूद लोगों से प्रिया को जिताने की भी अपील की।

मुंबई मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से प्रिया दत्त के सामने भारतीय जनता पार्टी ने पूनम महाजन को उतारा है। इसी साल जनवारी में प्रिया ने ऐलान किया था कि वे इस बार लोकसभा चुनाव में हिसा नहीं लेंगी। लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से बात करने के बाद उन्होंने अपना मन बदल लिया था और चुनाव लड़ने का फैसला किया था।

कांग्रेस पार्टी ने प्रिया दत्त को मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से उम्मीदवार बनाया है। जबकि उर्मिला को मुंबई उत्तर से उम्मीदवार बनाया है। अपना नामांकन दाखिल करने के बाद उर्मिला ने कहा, "सफर बहुत लंबा होगा और मुझे पूरी उम्मीद है कि अच्छा होगा। मैं बहुत ही उत्साहित हूं और लोगों का साथ महसूस कर सकती हूं। "

नामांकन दाखिल करने से पहले प्रिया ने अपने पिता सुनील दत्त को याद करते हुए एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने पिता सुनील दत्त के पहले नामांकन का जिक्र करते हुए लिखा था, “उस दिन को याद कर रही हूं जब पिताजी, स्व. श्री सुनील दत्त जी, ने 1984 में अपने पहले चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरा था। यह परिवार के लिए एक बड़ा दिन था क्योंकि पिताजी पहले कभी राजनीति से जुड़े नहीं थे।”

स्वर्गीय सुनील दत्त ने पहली बार साल 1984 में कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया था। इस तस्वीर में उनके साथ बेटे संजय दत्त और बेटी प्रिया के अलावा अभिनेता राजेंद्र कुमार भी दिखाई दे रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार