
कांग्रेस पार्टी की महासचिव इन दिनों पूरे जोश के साथ लोकसभा चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। रविवार को प्रियंका ने असम के सिलचर में एक रोड शो किया। दरअसल सिलचर से कांग्रेस उम्मीदवार और महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव के समर्थन में प्रियंका ने यह रोड शो किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। बता दें कि कांग्रेस महासचिव बनने के बाद प्रियंका पहली बार उत्तर प्रदेश के बाहर किसी राज्य में रोड शो कर रही हैं।
Published: 14 Apr 2019, 4:32 PM IST
असम की सिलचर लोकसभा सीट पर कांग्रेस और बीजेपी की सीधी टक्कर है। सुष्मिता देव के खिलाफ बीजेपी ने राजदीप रॉय बंगाली को मैदान में उतारा है। असम की एआईयूडीएफ ने कांग्रेस के समर्थन का ऐलान करते हुए सिलचर सीट से अपना कोई भी उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा है। फिलहाल प्रियंका पहली बार उत्तर प्रदेश से बाहर किसी उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार करने आयीं हैं।
महासचिव बनने के बाद से ही प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के कई शहरों में रोड शो कर चुकी हैं। इससे पहले प्रियंका ने उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद लोकभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार डॉली शर्मा के समर्थन में एक रोड शो किया था, जिसमें हजारों की तादात में लोग इकट्ठा हुए थे। गाजियाबाद में पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान किये गए थे।
गौरतलब है कि आगामी लोकभा के दूसरे चरण के लिए 18 अप्रैल को देश के 13 राज्यों की 97 सीटों पर मतदान किये जाएंगे। इन सीटों में असम की सिलचर लोकसभा साट भी शामिल है।
Published: 14 Apr 2019, 4:32 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 14 Apr 2019, 4:32 PM IST