देश

देश में LPG किल्लत से जूझ रहे लोगों को राहत, बिना एड्रेस भी ये सिलेंडर मिलेंगे डबल! जानें किसे मिलेगा फायदा?

सरकार को उम्मीद है कि इस फैसले के बाद 5 किलो वाले एफटीएल सिलेंडरों की रोजाना बिक्री एक लाख यूनिट से ऊपर पहुंच जाएगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

ईरान जंग के बीच भारत समेत दुनिया के कई देशों में एलपीजी संकट गहरा गया है। इस चुनौती से निपटने के के लिए सरकार हाथ-पैर मार रही है। आम लोगों से एलपीजी की जगह पीएनजी कनेक्शन अपनाने की अपील की गई है, वहीं, प्रवासी मजदूरों को राहत देने के लिए एलपीजी सप्लाई दोगुनी कर दी गई है।

प्रवासी मजदूरों के लिए दोगुनी सप्लाई

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों में प्रवासी मजदूरों को मिलने वाले 5 किलो के फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडरों की रोजाना संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है। अब इनकी सप्लाई दोगुनी की जा रही है।

यह अतिरिक्त सिलेंडर राज्य सरकारों और उनके फूड और सिविल सप्लाई विभाग को दिए जाएंगे, जो ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) की मदद से सीधे मजदूरों तक पहुंचाए जाएंगे। इस कदम का मकसद मजदूरों को आसानी से खाना पकाने का ईंधन उपलब्ध कराना है।

बिक्री बढ़ने की उम्मीद, बिना पते के भी मिलेगा सिलेंडर

सरकार को उम्मीद है कि इस फैसले के बाद 5 किलो वाले एफटीएल सिलेंडरों की रोजाना बिक्री एक लाख यूनिट से ऊपर पहुंच जाएगी।

ये छोटे सिलेंडर बाजार कीमत पर मिलते हैं और इन्हें लेने के लिए किसी पते के प्रमाण की जरूरत नहीं होती। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार 23 मार्च से अब तक करीब 6.6 लाख सिलेंडर बेचे जा चुके हैं।

सप्लाई सामान्य, 95% बुकिंग ऑनलाइन

सरकार के मुताबिक, एलपीजी वितरकों के पास किसी तरह की कमी की सूचना नहीं है। एक ही दिन में 51 लाख से अधिक घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति की गई है और कुल मांग का करीब 95 प्रतिशत हिस्सा ऑनलाइन बुकिंग के जरिए पूरा किया जा रहा है।

कालाबाजारी पर सख्ती

प्रशासन ने जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। मार्च से अब तक 50,000 से ज्यादा सिलेंडर जब्त किए जा चुके हैं।

इसके अलावा एलपीजी वितरकों को 1,400 से अधिक कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं और अब तक 36 डीलरशिप निलंबित की जा चुकी हैं।  

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवन: 'हमारी अधूरी कहानी' शूट करते वक्त टूटे हुए थे इमरान और भाभी करीना कपूर के सपोर्ट में आई सबा पटौदी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' के लिए पुणे पहुंचे, थोड़ी देर में लड़कियों के मुद्दे पर करेंगे बात

  • ,
  • क्या गाज़ा नरसंहार में है भारत की भागीदारी? इजरायल के न खत्म होने वाले युद्धों के लिए भेजे जा रहे भारतीय हथियार

  • ,
  • 'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान, PDA से घबराई भाजपा बदल रही परिभाषा', अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार

  • ,
  • मध्य प्रदेश की शराब टेंडर प्रक्रिया की उच्च स्तरीय जांच की मांग, जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव को पत्र लिखा