देश

पूर्व सांसद 7 दिन में कर दें सरकारी बंगला खाली, नहीं तो काट दिया जाएगा बिजली-पानी- लोकसभा कमेटी का निर्देश

चुनाव हार चुके जिन लोकसभा सांसदों ने अभी तक सरकारी मकान खाली नहीं किया है, वे सात दिन में बंगला खाली कर दें, नहीं तो बिजली पानी काट दिया जाएगा। यह निर्देश लोकसभा की एक कमेटी ने जारी किया है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

लोकसभा की एक समिति ने लुटियंस दिल्ली में कार्यकाल खत्म होने के बाद भी सरकारी बंगले में रहे पूर्व सांसदों को सात दिन के भीतर सरकारी बंगले खाली करने को कहा है। निर्देश में साफ तौर पर कहा गया है कि पूर्व सांसद सात दिनों के भीतर बंगले खाली कर दें, वरना उन्हें मिल रही बिजली और पानी आदि सुविधाएं बंद कर दी जाएंगी।

लोकसभा आवास समिति के अध्यक्ष सीआर पाटिल के हवाले से खबर आई है कि कमेटी ने सोमवार (19 अगस्त, 2019) को एक बैठक की थी। इस बैठक में फैसला लिया गया कि तीन दिनों में पूर्व सांसदों के सरकारी आवासों के बिजली, जल और गैस के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।

समाचार एजेंसी की खबर के मुताबिक लोकसभा के 200 से ज्यादा पूर्व सदस्यों ने अब तक अपने सरकारी बंगले खाली नहीं किए हैं, जिसके बाद लोकसभा के पैनल का यह निर्देश आया है। पाटिल ने कहा, “आवास कमेटी की बैठक में फैसला लिया गया है कि तीन दिन के अंदर ऐसे बंगलों के बिजली, जल और गैस कनेक्शन काट दिए जाएंगे। पूर्व सांसदों से इसके साथ ही हफ्ते भर में आवास खाली करने के लिए कहा गया है।”

पाटिल के मुताबिक, किसी भी पूर्व सांसद ने यह नहीं कहा है कि वह अपना बंगला खाली नहीं करेंगे।

नियमानुसार, पूर्व सांसदों को पिछली लोकसभा भंग होने के एक महीने के भीतर अपने-अपने बंगलों को खाली करना होता है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की सिफारिश पर 16वीं लोकसभा को 25 मई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बीजेपी में शामिल हो जाओ वरना माता-बाप मुसीबत में पड़ जाएंगे.. दीपके को मिली थी धमकी, मां ने किया दावा

  • ,
  • पटनाः बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: IRGC का दावा, अमेरिकी एयर बेस,सेंटकॉम मुख्यालय को बनाया निशाना, जापान में आबादी गिरने से हड़कंप!

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग, करीब 2.20 लाख वोटर 21 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला