देश

मध्य प्रदेश: खंडवा गैंगरेप को लेकर कांग्रेस हमलावर, जीतू पटवारी की मांग, 'पीएम मोदी आकर उस महिला से मिलें'

जीतू पटवारी ने कहा कि खंडवा में वीभत्स तरीके से गैंगरेप को अंजाम दिया गया। यह मध्यप्रदेश में क्या हो रहा है? यह कैसा मध्यप्रदेश है? मध्यप्रदेश में रोजाना 25 महिलाओं का बलात्कार हो रहा है और प्रदेश के गृहमंत्री कहां हैं?

जीतू पटवारी का आरोप- मध्य प्रदेश सरकार के हर विभाग में भ्रष्टाचार, लूटने में लगे हैं मंत्री
जीतू पटवारी का आरोप- मध्य प्रदेश सरकार के हर विभाग में भ्रष्टाचार, लूटने में लगे हैं मंत्री 

मध्यप्रदेश के खंडवा गैंगरेप मामले में कांग्रेस पार्टी ने सत्ताधारी दल बीजेपी को कठघरे में खड़ा किया है। एमपी पीसीसी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पीएम मोदी के प्रदेश आगमन को निशाने पर लेकर कहा कि उन्हें भोपाल की जगह खंडवा आना चाहिए।

सोमवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि खंडवा में वीभत्स तरीके से गैंगरेप को अंजाम दिया गया। यह मध्यप्रदेश में क्या हो रहा है? यह कैसा मध्यप्रदेश है? मध्यप्रदेश में रोजाना 25 महिलाओं का बलात्कार हो रहा है और प्रदेश के गृहमंत्री कहां हैं? पीएम मोदी बहनों के सम्मान में 31 मई को भोपाल आ रहे हैं। मेरी पीएम मोदी से अपील है कि वे खंडवा जरूर आएं। पीड़िता के दर्द को भी समझें। तीन साल के भीतर ढाई लाख आदिवासी महिलाएं गायब हो गईं, इसके पीछे के लॉजिक को भी समझना होगा।

जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “खंडवा में एक महिला की गैंगरेप के बाद मौत हो गई है। बेहोशी की हालत में उसे तेज ब्लीडिंग हो रही थी। बर्बर अत्याचार ने 'आदिम युग के जंगलराज' को भी पीछे छोड़ दिया है। दुस्साहस की ऐसी पराकाष्ठा तभी हो सकती है, जब प्रदेश में कानून का डर खत्म हो गया हो। लाडलियों के उत्पीड़न की इस इंतहा पर भी सरकार चुप है।"

उन्होंने इसे न्यू नॉर्मल रवैया करार दिया। बोले, "महिला उत्पीड़न से गंभीर रूप से पीड़ित मप्र में महिला अपराध के इस न्यू नॉर्मल ने भाजपा सरकारों के सरोकारों को भी उजागर कर दिया है। क्या मध्यप्रदेश की बीजेपी सरकार इस "सरकारी-हत्या" के दोष से मुक्त हो पाएगी? 31 मई को प्रधानमंत्री मोदी को भोपाल नहीं, अब खंडवा ही आना चाहिए। सरकारी खर्च पर प्रदेश की हजारों महिलाओं को भी अब खंडवा ही बुलाना चाहिए। देश के "हृदय प्रदेश" की तेज धड़कनों को पूरे देश को सुनाना चाहिए।"

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो