
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान मुंबई ईकाई के बीजेपी अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा ने कांग्रेस उम्मीदवार और विधायक अमीन पटेल और उन्हें वोट देने वाले मतदाताओं के खिलाफ विवादित बयान दिया है। बुधवार को मुम्बा देवी में एक सभा को संबोधित करते उन्होंने कांग्रेस मतदाताओं को दंगाई और बम फोड़ने वाला बता दिया। उन्होंने मुबंई में आंतकी हमलों और दंगों का उदाहरण देते हुए कहा कि बम और गोलियों का निर्माण पांच किलोमीटर के दायरे में किया गया था। लोढ़ा निर्वाचन क्षेत्र में शिवसेना उम्मीदवार पांडुरंग सकपाल के लिए एक रैली में हिस्सा लेने के पहुंचे थे। बता दें कि इस क्षेत्र की एक बड़ी आबादी मुस्लिम है।
Published: 17 Oct 2019, 10:19 AM IST
रैली को संबोधित करते हुए लोढ़ा ने कहा, ‘आप ये भी याद रखिए कि 1992 के बाद इस मुंबई में कितने में बम ब्लास्ट हुए। कितनी गोलियां चलीं, कितने बम के धमाके हुए… ये सारा उद्योगस्थान कहां पर है? ये सारा उद्योगस्थान यहां के आपके पांच किलोमीटर की गलियों के अंदर है… और उनके वोटों के….उनका साथ लेकर, जो व्यक्ति चुनके आएगा वो आपका आने वाले समय में क्या ध्यान रखेगा।’ रैली में शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे भी शामिल हुए थे, जो लोढ़ा के भाषण के बाद कार्यक्रम में पहुंचे।
Published: 17 Oct 2019, 10:19 AM IST
गौरतलब है कि बीजेपी नेता लोढ़ा ने अपने भाषण के दौरान किसी कॉलोनी का नाम नहीं लिया हालांकि, आसपास के इलाकों में डोंगरी और नागापाड़ा एक बड़ी मुस्लिम आबादी रहती है। लोढ़ा ने कहा कि चूंकि केंद्र, राज्य और नगर निगम में शिवसेना-बीजेपी गठबंधन की सरकारें हैं इसलिए मतदाताओं को मुंबई को सुरक्षित रखने के लिए गठबंधन को वोट देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर आप अमीन पटेल को वोट देते हैं, तो यह आप और हम पर बोझ होगा, जिसके लिए हम खुद को माफ नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा, ‘बीच के अंदर ये जो झण्डा लहराएगा…तो हमारे लिए कैसे स्वीकार्य होगा।’
Published: 17 Oct 2019, 10:19 AM IST
अपने भाषण के दौरान लोढ़ा ने यह भी आरोप लगाया कि पटेल सिर्फ एक विशेष समुदाय का ध्यान रखेंगे। उन्होंने कहा, ‘अब तो नगाड़ा बज ही चुका है, सरहद पर शैतान का, तो नक्शे पर से नाम मिटा तो पापी पाकिस्तान का।’
Published: 17 Oct 2019, 10:19 AM IST
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 17 Oct 2019, 10:19 AM IST