देश

मणिपुर जल रहा है और पीएम चले अमेरिका, आप ने मोदी की विदेश यात्रा पर उठाए सवाल

आम आदमी पार्टी ने मणिपुर हिंसा को लेकर 16 सेकेंड का एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि मणिपुर में हिंसा नहीं रूक रही और प्रधानमंत्री अमेरिका जा रहे हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा को लेकर उन पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ऐसे समय में यात्रा कर रहे हैं, जब मणिपुर जल रहा है। आम आदमी पार्टी ने मणिपुर हिंसा को लेकर 16 सेकेंड का एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि मणिपुर में हिंसा नहीं रूक रही और प्रधानमंत्री अमेरिका जा रहे हैं। आप ने पीएम के विदेश दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा है कि मणिपुर हिंसा की चपेट में है, ऐसे में पीएम को विदेश नहीं जाना चाहिए था।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अमेरिका और मिस्र के दौरे की शुरूआत की। दो देशों की यात्रा पर रवाना होने के दौरान पीएम ने कहा कि मैं संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जोसेफ बिडेन और प्रथम महिला जिल बिडेन के निमंत्रण पर अमेरिका की राजकीय यात्रा पर जा रहा हूं। यह विशेष निमंत्रण हमारे लोकतंत्रों के बीच साझेदारी और शक्ति का प्रतिबिंब है।

पीएम ने कहा कि मैं न्यूयॉर्क से अपनी यात्रा शुरू करूंगा, जहां मैं 21 जून को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के सदस्यों के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाऊंगा। पीएम ने कहा मैं इस विशेष उत्सव को उसी स्थान पर देखने के लिए उत्सुक हूं, जहां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मान्यता देने के लिए दिसंबर 2014 में भारत के प्रस्ताव का समर्थन किया गया था।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नहीं रुक रहा अमेरिका, ग्रेटर टुंब से खर्ग द्वीप तक बमबारी, लगातार दूसरी बार FIFA के फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना

  • ,
  • FIFA: इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में अर्जेंटीना, बिना गोल किए भी छाए मेस्सी, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड

  • ,
  • FIFA WC 2026: हाईवोल्टेज सेमीफाइनल में इंग्लैंड का अर्जेंटीना से सामना, जानें किसका पलड़ा भारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी के किराए के मकान से महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद, पुलिस का दावा

  • ,
  • ममता बनर्जी को बड़ा झटका, करीबी मदन मित्रा बागी खेमे में शामिल, एक दिन पहले ED ने परिवार को भेजा था समन