देश

मनमोहन को कैम्ब्रिज में करना पड़ा था आर्थिक तंगी का सामना, कई बार केवल चॉकलेट खाकर करते थे गुजारा

दमन ने अपनी पुस्तक में यह भी बताया कि उनके पिता गांव में गुजारे गए अपने शुरुआती दिनों के कठिन जीवन के बारे में भी अक्सर बात करते थे। सिंह का जन्म पंजाब प्रांत के पश्चिमी क्षेत्र गाह में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में 1950 के दशक के मध्य में छात्रवृत्ति पर पढ़ाई करते समय मनमोहन सिंह को भारी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता था और कई बार ऐसा भी हुआ जब वह भोजन नहीं कर सके या कैडबरी की छह पेंस की चॉकलेट खाकर गुजारा करना पड़ा। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पुत्री दमन सिंह ने अपनी पुस्तक में यह जानकारी साझा की है।

सिंह ने 1957 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में प्रथम श्रेणी की ऑनर्स डिग्री हासिल की थी।

दमन सिंह ने 2014 में हार्पर कॉलिन्स से प्रकाशित पुस्तक ‘‘स्ट्रिक्टली पर्सनल: मनमोहन एंड गुरशरण’’ में अपने माता-पिता की कहानी बताई है।

Published: undefined

दमन ने अपनी पुस्तक में यह भी बताया कि उनके पिता गांव में गुजारे गए अपने शुरुआती दिनों के कठिन जीवन के बारे में भी अक्सर बात करते थे। सिंह का जन्म पंजाब प्रांत के पश्चिमी क्षेत्र गाह में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है।

दमन ने याद किया कि जब एक बार उनकी बहन किकी ने पिता से पूछा कि क्या वह गाह वापस जाना चाहते हैं, तो उन्होंने विनम्रतापूर्वक उत्तर दिया, ‘‘नहीं, वास्तव में नहीं। वहीं पर मेरे दादा की हत्या हुई थी।’’

Published: undefined

कैम्ब्रिज में अपने पिता के दिनों के बारे में लिखते हुए दमन ने कहा कि पैसा ही एकमात्र वास्तविक समस्या थी जो मनमोहन सिंह को परेशान करती थी क्योंकि उनके ट्यूशन और रहने का खर्च लगभग 600 पाउंड प्रति वर्ष था, जबकि पंजाब विश्वविद्यालय की छात्रवृत्ति से उन्हें लगभग 160 पाउंड मिलते थे।

उन्होंने लिखा, ‘‘बाकी की राशि के लिए सिंह को अपने पिता पर निर्भर रहना पड़ता था। मनमोहन बहुत ही किफायत से जीवन व्यतीत करते थे। कैंटीन में सब्सिडी वाला भोजन दो शिलिंग छह पेंस में अपेक्षाकृत सस्ता था। वह कभी बाहर खाना नहीं खाते थे।’’

इसके बावजूद अगर घर से पैसे कम पड़ जाते या समय पर नहीं आते तो वह संकट में पड़ जाते थे।

Published: undefined

किताब में कहा गया है, ‘‘जब ऐसा होता था, तो सिंह कई बार खाना नहीं खाते थे या कैडबरी की छह पेंस की चॉकलेट खाकर गुजारा करते थे। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में कभी पैसे उधार नहीं लिए थे।’’

दमन ने यह भी जिक्र किया है कि कैसे उनके पिता पारिवारिक समारोहों और पिकनिक पर गीत गाते थे। उन्होंने लिखा, ‘‘जब भी हम पिकनिक पर जाते थे, लोग गाने गाते थे। सिंह को कुछ गाने आते थे। वह ‘लगता नहीं है जी मेरा’ और अमृता प्रीतम की कविता ‘आंखां वारिस शाह नू, किते कब्रां विचों बोल’ सुनाते थे।’’

पीटीआई के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: BCCI की रिटेंशन लिस्ट जारी, रोहित-कोहली को झटका, ग्रेड-बी पर खिसके, गिल, बुमराह और जडेजा हुआ फायदा

  • ,
  • BCCI ने सालाना अनुबंध लिस्ट की घोषणा की, कोहली-रोहित ग्रेड-ए से बाहर, ए प्लस खत्म, जानें किस ग्रेड में कौन?

  • ,
  • पूर्व सेना प्रमुख की अप्रकाशित किताब के प्रसार के मामले में केस दर्ज, राहुल गांधी के पीएम को घेरने के बाद कार्रवाई

  • ,
  • 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में 30 करोड़ मजदूर हिस्सा लेंगे, ट्रेड यूनियनों ने मोदी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच खामेनेई की अपील और इस खुलासे के बाद ब्रिटेन में सियासी संकट