देश

मराठा आरक्षण: आज मुंबई बंद, सड़कों पर सन्नाटा, ऑटो रिक्शा तक नदारद, बेस्ट बसों पर पथराव

मराठा आरक्षण को लेकर चल रहा आंदोलन अब मुंबई पहुंच गया है। मंगलवार को महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बंद के बाद आज मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगड में बंद का ऐलान किया गया है। मराठा क्रांति मोर्चा समन्वय समिति के इस बंद का असर मुंबई में दिखने लगा है।

फोटो सोशल मीडिया
फोटो सोशल मीडिया 

मराठा आरक्षण को लेकर शुरु हुआ आंदोलन बुधवार को मुंबई पहुंच गया है। हालांकि अभी तक किसी हिंसा की खबर नहीं है लेकिन कुछेक जगह से पथराव आदि की खबरें आ रही हैं।

कल देर शाम हुई मराठा क्रांति मोर्चे की बैठक में फैसला किया गया कि बंद में स्कूल-कॉलेजों, मेडिकल स्टोर, ऐंबुलेंस और मूलभूत सुविधाओं को शामिल नहीं किया गया है। बंद के दौरान किसी प्रकार की हिंसा या तोड़फोड़ नहीं होगी। बता दें कि सोमवार को प्रदर्शन के दौरान नदी में कूदकर एक शख्स की खुदकुशी के विरोध में मंगलवार को महाराष्ट्र बंद बुलाया गया। नवी मुंबई और पनवेल में सब्जी और फल बाजार को छोड़कर बाकी सभी प्याज, आलू, मसाला और अनाज मंडी आदि बंद रखे जाएंगे। मोर्चे ने बंद के लिए जनता से समर्थन मांगा है।

शिक्षा मंत्री विनोद तावडे ने कहा कि मराठा समाज ने बुधवार को बंद का आह्वान किया है। स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने के लिए स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन निर्णय लेंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: चंदा चोरी मामले में SIT जांच में चंपत राय-अनिल मिश्रा को क्लीन चिट, दिल्ली कूच पर अड़े किसान

  • ,
  • जबरदस्ती कुर्सियों से उठाया और बोला- ‘जमीन पर बैठो’, राजस्थान में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान दो दलितों से दुर्व्यवहार

  • ,
  • बिहार छात्र प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर SC में सरकार का हलफनामा, जानें AK-47 फायरिंग पर क्या कहा?

  • ,
  • राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को SIT से क्लीन चिट, ट्रस्ट को सौंपी गई अंतिम रिपोर्ट

  • ,
  • दिल्ली: प्रेम प्रसंग के शक में युवती की हत्या, बुराड़ी में सूटकेस से मिला शव, भाई निकला हत्यारा, ऐसे खुला राज