देश

'स्नेह का यह बंधन और गहरा होता रहे', खड़गे, राहुल और प्रियंका गांधी ने देशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं। आशा करता हूं भाई-बहनों के प्यार और स्नेह का यह बंधन और गहरा होता रहे।"

फोटो: @RahulGandhi
फोटो: @RahulGandhi 

रक्षाबंधन का त्योहार देशभर में पूरे उत्साह के साथ मनाया जचा रहा है। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं। आशा करता हूं भाई-बहनों के प्यार और स्नेह का यह बंधन और गहरा होता रहे।"

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता ने रक्षाबंधन के अवसर पर लोगों से आपसी भाईचारे और एकजुटता को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "बहन-भाई के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह के पर्व रक्षाबंधन की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। रक्षाबंधन का यह अनोखा त्योहार, जाति, धर्म और पंथ से ऊपर उठकर आपसी भाईचारे और एकजुटता को बढ़ावा देता है।"

उन्होंने लिखा, "साथ ही, यह भारतीय समाज में महिलाओं की बराबरी और सम्मान पर भी प्रकाश डालता है। उम्मीद है कि राखी का यह पर्व हम सभी के जीवन में परस्पर प्रेम, सद्भाव और सौहार्द की भावना को मजबूत करेगा।"

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी ने देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए 'एक्स' पर लिखा, "भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और भरोसे के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में ढेरों खुशियां लाए।"

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राज ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की फोटो पोस्ट करते हुए प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा, "प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं! स्नेह, सम्मान और समर्पण का यह पावन पर्व आपके जीवन को सुख, शांति और समृद्धि की मधुर सुगंध से महका दे, और आपके हर कदम को सफलता एवं आनंद की ओर अग्रसर करे।"

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • छात्र-युवा आक्रोश और चंदा चोरी कांड ने डुबाई बांकीपुर में बीजेपी की नैया, नितिन नबीन के नेतृत्व पर भी सवाल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: रामपुर में जौहर विश्वविद्यालय की 38 इमारतों को गिराने पर लगी अंतरिम रोक 10 अगस्त तक बढ़ाई गई

  • ,
  • बांकीपुर उपचुनावः बीजेपी के 'गढ़' से उभरे प्रशांत किशोर, नितिन नवीन के करीबी नीरज कुमार को भारी मतों से हराया

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: निफ्टी के स्पॉट और फ्यूचर्स क्लोजिंग में दिखा बड़ा अंतर, ट्रेडर्स ने सोशल मीडिया पर उठाए सवाल

  • ,
  • दतिया उपचुनाव में बीजेपी को करारा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने 6,016 मतों से पराजित किया