देश

MCD Mayor Election: तीसरी बार टला मेयर का चुनाव, हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित

एमसीडी की बैठक शुरू होने पर प्रोटेम स्पीकर सत्या शर्मा ने ऐलान किया कि एमसीडी मेयर, डिप्टी मेयर, स्टैंडिंग कमेटी सदस्यों के चुनाव में मनोनीत पार्षद भी वोट करेंगे। जिसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

दिल्ली नगर निगम को नया मेयर आज भी मिल सका। बीजेपी और हंगामे के कारण आज भी चुनाव नहीं हो सका और सदन की कार्यवाही फिर से स्थगित कर दी गई। इससे पहले एमसीडी की बैठक शुरू होने पर प्रोटेम स्पीकर सत्या शर्मा ने ऐलान किया कि एमसीडी मेयर, डिप्टी मेयर, स्टैंडिंग कमेटी सदस्यों के चुनाव में मनोनीत पार्षद भी वोट करेंगे। जिसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया। जिसके बाद पीठासीन अधिकारी ने कहा कि जिन लोगों को वोट नहीं करना है वह सदन से बाहर जाएं, इसके बाद से हंगामा और तेज हो गया है। आप पार्षद लगातार वापस जाओ, वापस जाओ के नारे लगाते रहे। बढ़ते हंगामे के चलते पीठासीन अधिकारी ने सदन को अगली तिथि के लिए स्थगित कर दिया और इस तरह आज भी मेयर का चुनाव नहीं हो पाया।

इससे पहले 10 मिनट के स्थगन के बाद पीठासीन अधिकारी सदन में फिर से अपनी चेयर पर लौटीं। स्थाई समिति की पूर्व अध्यक्ष रहीं बीजेपी पार्षद शिखा राय ने पीठासीन अधिकारी के सामने मांग रखी है कि आम आदमी पार्टी के दो विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज है इसलिए उन्हें वोट देने का हक ना दिया जाए। इसके बाद सदन में फिर से हंगामा बढ़ गया।

एमसीडी मेयर का चुनाव दो बार टाले जाने के बाद सोमवार को सदन की कार्यवाही फिर से शुरू हुई। जिसके बाद पीठासीन अधिकारी द्वारा एमसीडी सदन में कहा गया कि एल्डरमैन, मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों के लिए चुनाव कर सकते हैं। इस ऐलान के बाद ही आप के पार्षद हंगामा करने लगे। पहले सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित की गई। दोबारा कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा और बढ़ गया और इस तरह तीसरी बार एमसीडी मेयर का चुनाव नहीं हो सका।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए