देश

मी टू : आमिर खान ने छोड़ी यौन उत्पीड़न के आरोपी डायरेक्टर की फिल्म

अभिनेता आमिर खान ने मी टू कैंपेन से प्रभावित होकर यौन उत्पीड़न के आरोपी डायरेक्टर सुभाष कपूर की फिल्म छोड़ दी है। सुभाष कपूर जॉली एलएलबी फिल्म के निर्देशक रहे हैं। उन पर एक साथी महिला कलाकार ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। मामला अदालत में है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने हैशटैग मी टू के तहत चल रहे कैंपेन को समर्थन देते हुए यौन शोषण के आरोपी निर्देशक सुभाष कपूर की फिल्म 'मुगल' छोड़ दी है। इस बारे में आमिर ने अपनी पत्नी किरण राव के साथ ट्विटर पर एक नोट लिखा है।

इस नोट में यौन उन्होंने लिखा है कि हम जैसे क्रिएटिव लोगों का काम सामाजिक मुद्दों को उजागर करना और उनका हल निकालना है। आमिर प्रोडक्शन में हमने हमेशा ही यौन शोषण खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है।

Published: undefined

उन्होंने आगे लिखा है कि मी टू कैंपेन सामने आने के बाद हमें बताया गया कि जिस डायरेक्टर के साथ हम अपना अगला प्रोडक्शन शुरु करने वाले हैं उस पर भी ऐसे ही आरोप हैं। हमने जानकारी हासिल की तो पता चला कि मामला कोर्ट में है। हम इस मामले में न तो कोर्ट हैं न पुलिस. लेकिन हमने अपने आप को इस फिल्म से अलग कर लिया है।

उन्होंने आगे लिखा है कि हम नहीं चाहते कि हमारे इस फैसले का कोई और अर्थ निकाला जाए या इस केस से जुड़े लोगों के बारे में कोई राय बनाई जाए।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बंगालः बीजेपी सरकार की सफलता विपक्ष की खरीद-फरोख्त तक ही सीमित... अभिषेक बनर्जी ने दो महीने पर कसा तंज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 जहाजों पर हमला और तुर्किये से प्रतिबंध हटाएगा अमेरिका

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी में केवल धन की नहीं, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की भी चोरी की गई: सुखविंदर सिंह सुक्खू

  • ,
  • कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ शुरू किया अभियान, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्य में पदयात्रा