
मिडिल ईस्ट में चल रहे जंग का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गैस सप्लाई की कमी की वजह से होटल इंडस्ट्री संकट में आ गई है। होटल संगठनों का कहना है कि गैस की कमी के चलते शहर के करीब 20 फीसदी होटल पहले ही बंद हो चुके हैं और अगर हालात नहीं सुधरे तो अगले दो दिनों में आधे होटलों पर ताला लग सकता है।
Published: undefined
मुंबई के होटल उद्योग से जुड़े संगठन ‘आहार’ के मुताबिक, गैस सप्लाई प्रभावित होने से शहर के कई होटल अपना संचालन जारी नहीं रख पा रहे हैं। संगठन का कहना है कि मौजूदा स्थिति बनी रही तो आने वाले दो दिनों में करीब 50 प्रतिशत होटलों को भी बंद करना पड़ सकता है।
हालांकि आहार की ओर से होटलों को सामूहिक रूप से बंद करने का कोई आधिकारिक निर्णय नहीं लिया गया है। संगठन ने साफ किया है कि होटल खुले रखें या बंद करें, यह फैसला पूरी तरह होटल मालिकों पर निर्भर करेगा।
Published: undefined
गैस संकट का असर सिर्फ मुंबई तक सीमित नहीं है। चेन्नई होटल एसोसिएशन ने भी शहर में एलपीजी सिलेंडरों की भारी कमी को लेकर चिंता जताई है। इस मुद्दे को लेकर एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर जल्द समाधान की मांग की है।
एसोसिएशन के अनुसार, केंद्र सरकार ने हाल ही में व्यावसायिक एलपीजी की आपूर्ति को अस्थायी रूप से रोकने की सूचना जारी की है। इसका सीधा असर रेस्तरां और भोजन से जुड़े व्यवसायों पर पड़ सकता है।
Published: undefined
चेन्नई होटल एसोसिएशन का कहना है कि फूड इंडस्ट्री चौबीसों घंटे काम करती है और यह अस्पतालों, आईटी पार्कों और कॉलेज हॉस्टलों के लिए भोजन का प्रमुख स्रोत है। ट्रेन और व्यापारिक यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराने में भी होटलों की बड़ी भूमिका होती है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष एम. रवि के अनुसार, स्थिति काफी गंभीर है और शहर के कई होटलों के पास सिर्फ दो दिनों के लिए ही एलपीजी सिलेंडर का स्टॉक बचा है। यदि जल्द ही सप्लाई बहाल नहीं हुई तो कई होटलों को अपनी सेवाएं बंद करनी पड़ सकती हैं, जिससे आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined