देश

यूपी के सीएम योगी को जासूसी का डर! बैठक से पहले अधिकारियों के फोन बाहर रखवाए गए

बताया जा रहा है कि योगी सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की हैकिंग और जासूसी के खतरे को देखते हुए यह फैसला किया है। इससे पहले मंत्रियों को मोबाइल फोन लाने की अनुमति थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बुधवार को कानून-व्यवस्था पर होने वाली बैठक से पहले अधिकारियों के फोन बाहर ही रखवा लिए गए। इस दौरान सभी अधिकारियों के मोबाइल ले लिए गए और उनके नाम की पर्ची मोबाइलों पर लगा दी गई। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर लगातार उठते सवालों के बीच मुख्यमंत्री योगी की यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वह हर जिले के अधिकारियों से एक-एक मुद्दे पर बात कर रहे हैं।

Published: undefined

ज्ञात हो कि इस महीने की शुरुआत में योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक के दौरान मंत्रियों के मोबाइल फोन लाने पर पाबंदी लगा दी थी। बताया जा रहा है कि योगी सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की हैकिंग और जासूसी के खतरे को देखते हुए यह फैसला किया है। इससे पहले मंत्रियों को मोबाइल फोन लाने की अनुमति थी। इस मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार को घेरा था। विपक्षियों ने इसे आजादी पर हमला करार दिया था।

Published: undefined

जानकर बताते हैं कि योगी आदित्यनाथ चाहते हैं कि मंत्रिमंडल की बैठकों में होने वाली चर्चा पूरी गंभीरता व बिना किसी व्यवधान के हो। मंत्रिमंडल के सदस्यों के बीच यदाकदा मोबाइल फोन अचानक बजने से बैठक में दिक्कतें आती हैं।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • ट्रंप ने नेतन्याहू को लेबनान पर जिम्मेदारी से काम लेने की दी सलाह, कहा- मैं नहीं होता तो तबाह हो चुका होता इजरायल

  • ,
  • सिनेजीवन: बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक लेकर सोशल मीडिया पर छाईं शरवरी और अरशद वारसी ने राजुकमार हिरानी को लेकर रही बड़ी बात

  • ,
  • शहरयार: यारों के यार, अदब के बादशाह, पुलिस अफसर बनाना चाहते थे पिता, लेकिन बन गए शायर

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अयोध्या में सक्रिय “सनातन विरोधी” गिरोह का पता लगाने के लिए गहन जांच होनी चाहिए: अखिलेश यादव

  • ,
  • अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, 'चढ़ावे से चंदे और चंदे से जमीन तक पहुंची बात... आगे-आगे देखिए होता है क्या'