देश

कासगंज में फिर माहौल खराब करने की कोशिश, उपद्रियों ने धार्मिक स्थल के दरवाजे में लगाई आग

उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक बार फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। यहां के एक मस्जिद के दरवाजे में अज्ञात लोगों के द्वारा आग लगाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है।

फोटो: नवजीवन
फोटो: नवजीवन मस्जिद के दरवाजे में लगाई गई आग

उत्तर प्रदेश के कासगंज में गणतंत्र दिवस के मौके पर फैली हिंसा के बाद एक बार फिर यहां माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। कासगंज के गंजडुंडवारा कस्बे में सब्जी मंडी के पास स्थित एक मस्जिद के दरवाजे को अज्ञात लोगों के द्वारा जलाने की घटना सामने आई है। घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के लोगों आग पर काबू पाया और स्थिति को नियंत्रण में ले लिया। लेकिन घटना की खबर फैलते ही इलाके में फिर से तनाव का माहौल कायम हो गया हो गया है।

फोटो: नवजीवन

आगजनी की घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया और इलाके में लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। फिलहाल इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। गंजडुंडवारा थाने में मामला दर्ज करा दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

फोटो: नवजीवन

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर वीएचपी के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली थी।तिरंगा यात्रा मुस्लिम बहुल इलाके से निकालने के दौरान भड़की हिंसा में चंदन गुप्ता नाम के युवक की मौत हो गई थी। युवक की मौत के बाद यहां उपद्रियों ने कई जगहों पर आगजनी की थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: एश‍ियन गेम्स में भारत ने श्रीलंका को 124 रनों से हराया, अब पाकिस्तान से होगा गोल्ड मेडल मैच

  • ,
  • Asian Games 2026: श्रीलंका को मात्र 45 रन पर समेट कर शान से फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, पाकिस्तान से खिताबी मुकाबला

  • ,
  • IND vs WI ODI: तीसरे वनडे से पहले भारत को झटका, प्रसिद्ध कृष्णा हुए हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार, खेलने को लेकर सस्पेंस

  • ,
  • Asian Games 2026: श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में ईशान के नाम बड़ी उपलब्धि, मनीष पांडे का तोड़ा 8 साल पुराना रिकॉर्ड

  • ,
  • कर्नाटक: मतदाता सूची से नाम हटाने को लेकर सीएम शिवकुमार ने उठाए सवाल, फॉर्म-7 के दुरुपयोग की आपराधिक जांच की मांग