देश

महाराष्ट्रः पूर्व एटीएस चीफ हिमांशु रॉय ने की खुदकुशी, ब्लड कैंसर से थे पीड़ित

1988 बैच के आईपीएस अधिकारी और वर्तमान में मुंबई पुलिस के एडिशनल जनरल ऑफ पुलिस हिमांशु रॉय ने दोपहर करीब 1.30 बजे अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया महाराष्ट्र के पूर्व एटीएस चीफ हिमांशु रॉय ने की खुदकुशी

मुंबई पुलिस के वरिष्ठ और काफी चर्चित अधिकारी रहे हिमांशु रॉय ने शुक्रवार को खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। उन्होंने दोपहर करीब 1.30 बजे अपने सरकारी आवास पर ही अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। रॉय की खुदकुशी की वजहों का अभी पता नहीं चल पाया है।

महाराष्ट्र में बेहद सख्त अधिकारी की छवि रखने वाले रॉय पिछले लंबे समय से ब्लड कैंसर से पीड़ित थे। रॉय की खुदकुशी को लेकर अब तक परिजनों से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है। फिलहाल उनके शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतेजार किया जा रहा है। हालांकि, रॉय के कुछ करीबियों का कहना है कि अपनी बीमारी की वजह से वह लगातार डिप्रेशन में चल रहे थे। बताया जा रहा है रॉय अपनी बीमारी की वजह से 2016 से ऑफिस नहीं जा रहे थे। अपनी फिटनेस पर खासा ध्यान देने वाले और एक सख्त अधिकारी के रूप में पहचान रखने वाले रॉय के इस तरह से आत्महत्या करने की खबर ने लोगों को चौंका दिया है।

महाराष्ट्र के एटीएस चीफ रह चुके हिमांशु रॉय को मुंबई की पहली साइबर क्राइम सेल स्थापित करने का भी श्रेय जाता है। इसके अलावा 2013 में आईपीएल सट्टेबाजी का उद्भेदन, दाऊद की संपत्ति को जब्त करने और पत्रकार जेडे की हत्या की गुत्थी सुलझाने में भी उनकी मुख्य भूमिका थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 11 May 2018, 3:42 PM IST

  • राम से कृष्ण तक: यूपी में बीजेपी की नई चुनावी शरणस्थली और सत्ता की जवाबदेही से बचने की राजनीति

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जेल में अमानवीय बर्ताव का आरोप लगाते हुए बोले आजम खान- अब धर्म-जाति के नाम पर नहीं होंगे चुनाव

  • ,
  • चीन से बढ़ते व्यापार घाटे पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, ‘मेक इन इंडिया’ बन गया है ‘इम्पोर्ट फ्रॉम चाइना’

  • ,
  • नए बीएस-VI वाहनों के लिए 3 साल, पुराने वाहनों के लिए 6 महीने हो सकती है पीयूसी वैधता, सरकार ने रखा प्रस्ताव

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार ने फिर पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी उछाल, 1.30 लाख रुपये के नीचे फिसला सोना