देश

मुस्लिम मतदाताओं को बंदूक के बल पर मत डालने से रोका गया, उपचुनाव में जमकर हुई धांधली: राम गोपाल यादव का आरोप

राम गोपाल यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर पोस्ट कर कहा, ‘‘कल उत्तर प्रदेश में संपन्न हुए उपचुनाव सपा और संबंधित क्षेत्रों के जिला अधिकारियों तथा पुलिस अधिकारियों के बीच थे, न कि एसपी और बीजेपी के बीच।’’

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया सपा नेता राम गोपाल यादव

समाजवादी पार्टी (एसपी) के मुख्य महासचिव राम गोपाल यादव ने उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीट पर बुधवार को हुए उपचुनाव में जमकर ‘‘धांधली’’ किए जाने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को मतदान रद्द करके अर्द्ध सैनिक बलों की निगरानी में दोबारा वोट डलवाने की मांग की है।

यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर पोस्ट कर कहा, ‘‘कल उत्तर प्रदेश में संपन्न हुए उपचुनाव सपा और संबंधित क्षेत्रों के जिला अधिकारियों तथा पुलिस अधिकारियों के बीच थे, न कि एसपी और बीजेपी के बीच।’’

उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘जिस तरह का नंगा नाच कल पुलिस ने उपचुनावों में खासकर मीरापुर, कुन्दरकी, सीसामऊ और कटेहरी में किया, वह लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है। ज्यादती तो हर जगह हुई है लेकिन उपरोक्त क्षेत्रों में प्रशासन ने मर्यादाओं की सारी सीमाएं पार कर दीं। मीरापुर, कुंदरकी और सीसामऊ में मुस्लिम मतदाताओं को बंदूक के बल पर मत डालने से रोका गया।’’

यादव ने निर्वाचन आयोग को टैग कर मांग की, ‘‘ये चुनाव रद्द हों और दोबारा चुनाव अर्द्ध सैनिक बलों की देखरेख में होने चाहिए।’’

उत्तर प्रदेश की मीरापुर, कुन्दरकी, सीसामऊ और कटेहरी समेत नौ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बुधवार को मतदान हुआ। इस दौरान सपा ने अनेक स्थानों पर ‘‘धांधली’’ और पुलिस प्रशासन द्वारा मतदाताओं को वोट डालने से रोकने की शिकायतें निर्वाचन आयोग से कीं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान की अपील पर ट्रंप का सख्त रुख, कहा- ‘बातचीत करेंगे, लेकिन युद्धविराम खत्म हो चुका है’

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • बांकीपुर उपचुनावः नितिन नवीन के करीबी अभिषेक ने छोड़ा मैदान, नामांकन के बाद बीजेपी ने बदला उम्मीदवार

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने की अभद्र टिप्पणी, फेंकी फाइल, सुरक्षाकर्मियों ने निकाला बाहर