देश

'नरेंद्र मोदी दो हिंदुस्तान बना रहे, जहां न्याय भी दौलत का मोहताज है', पुणे पोर्शे कार हादसे पर राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी से पूछा गया कि दो हिंदुस्तान बन रहे हैं एक अरबपतियों का, दूसरा गरीबों का। उनका जवाब आता है कि क्या मैं सबको गरीब बना दूं। सवाल यह नहीं है। सवाल न्याय का है। अमीरों को, गरीबों को, दोनों को न्याय मिलना चाहिए।

राहुल बोले- हम अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं, न्याय सबके लिए एक जैसा होना चाहिए
राहुल बोले- हम अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं, न्याय सबके लिए एक जैसा होना चाहिए फोटोः @INCIndia

पुणे में महंगी विदेशी कार से हुए सड़क हादसे का जिक्र मंगलवार शाम राहुल गांधी ने भी किया। 

 राहुल गांधी ने कहा कि बस ड्राइवर, ट्रक ड्राइवर, ओला, उबर, ऑटो ड्राइवर अगर गलती से किसी को मार देते हैं तो 10 साल की जेल की सजा हो जाती है और चाबी उठाकर वह फेंक देते हैं। अगर अमीर घर का 16 साल का, 17 साल का बेटा पोर्श गाड़ी को शराब पीकर चलाता है और दो लोगों की हत्या करता है, तो उसे कहा जाता है कि निबंध लिख दो। ट्रक ड्राइवर, बस ड्राइवर से निबंध क्यों नहीं लिखवाते। उबर ड्राइवर, ऑटो ड्राइवर से क्यों नहीं लिखवाते।

राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी से पूछा गया कि दो हिंदुस्तान बन रहे हैं एक अरबपतियों का, दूसरा गरीबों का। उनका जवाब आता है कि क्या मैं सबको गरीब बना दूं। सवाल यह नहीं है। सवाल न्याय का है। अमीरों को, गरीबों को, दोनों को न्याय मिलना चाहिए। न्याय सबके लिए एक जैसा होना चाहिए। इसलिए, हम लड़ रहे हैं। हम अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के पुणे में एक नाबालिग ने शराब पीकर अपनी पोर्श कार से दो आईटी इंजीनियर्स युवक-युवती को कुचल दिया। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि युवक व युवती की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। राहुल गांधी ने मंगलवार शाम इसी घटना का जिक्र करते हुए ये बातें कहीं।

बता दें कि पुणे पुलिस ने आरोपी नाबालिग के पिता को इस मामले में गिरफ्तार किया है। जिस पब में नाबालिग ने शराब पी थी, उसके मालिक और मैनेजर भी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। हालांकि, आरोपी किशोर को कोर्ट ने घटना पर निबंध लिखने समेत कुछ अन्य शर्तों पर जमानत दे दी है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: कांग्रेस मुख्यालय में हुई CWC की अहम बैठक, JPSC-JSSC आंदोलन स्थगित, सरकार को दो महीने का अल्टीमेटम

  • ,
  • रांची: छात्रों ने 2 महीने के लिए स्थगित किया आंदोलन, परीक्षाओं में गड़बड़ी की CBI जांच के लिए सरकार को दिया अल्टीमेटम

  • ,
  • सिविल ड्रेस में किन लोगों ने छात्रों पर हमला किया था, लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया था, इसकी जांच होनी चाहिए: रोहित पवार

  • ,
  • गॉल टेस्ट में टीम इंडिया की शानदार जीत, सुथार-देवदत्त पड‍िक्कल बने जीत के हीरो, सीरीज में 1-0 की बढ़त

  • ,
  • बिहार: छात्रों के मुद्दों पर RJD का जोरदार प्रदर्शन, प्रदर्शनकरियों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, तेजस्वी यादव हिरासत में