देश

'ओडिशा के लोगों को भावनात्मक रूप से ‘ब्लैकमेल’ करने की कोशिश कर रहे हैं नवीन पटनायक', कांग्रेस का आरोप

शरत पटनायक ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में कहा कि लोकसभा और ओडिशा विधानसभा चुनावों से ठीक पहले मुख्यमंत्री ने एक खुला पत्र जारी कर राज्य के लोगों से उन्हें अगले 10 वर्षों के लिए चुनने का अनुरोध किया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

ओडिशा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष शरत पटनायक ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल (बीजेडी) के प्रमुख नवीन पटनायक ने एक खुले पत्र के माध्यम से ओडिशा के लोगों को भावनात्मक रूप से ‘ब्लैकमेल’ करने की कोशिश की है

शरत पटनायक ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में कहा कि लोकसभा और ओडिशा विधानसभा चुनावों से ठीक पहले मुख्यमंत्री ने एक खुला पत्र जारी कर राज्य के लोगों से उन्हें अगले 10 वर्षों के लिए चुनने का अनुरोध किया है।

Published: undefined

उन्होंने कहा, “ बीजेडी सरकार अपने 24 वर्षों के शासन में किसानों की आय बढ़ाने में विफल रही है। राज्य के किसानों की आय पांच हजार रुपये प्रति माह से भी कम है। बाहरी लोगों ने अहम टेंडर हथिया लिए और ओडिशा से करोड़ों रुपये लूट लिए। लेकिन मुख्यमंत्री लोगों से पूछ रहे हैं कि क्या आप खुश हैं?''

Published: undefined

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बीजेडी सरकार कई करोड़ रुपये के खनन और चिटफंड घोटाले समेत भ्रष्टचार में डूबी हुई है। उन्होंने कहा, “राज्य सरकार को कोई डर नहीं है क्योंकि केंद्र में बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार है, जो उसे बचा रही है। ओडिशा में ऐसे मामलों की जांच कोई सीबीआई या ईडी नहीं कर रही है।”

Published: undefined

चुनावी बॉण्ड के मुद्दे पर बीजेडी को घेरते हुए शरत पटनायक ने आरोप कहा, “उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद निर्वाचन आयोग ने डेटा प्रकाशित किया है। इससे पता चलता है कि बीजेडी को चुनावी बॉण्ड के जरिए 900 करोड़ रुपये से ज्यादा का चंदा मिला है।”

Published: undefined

कांग्रेस के आरोप पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बीजेडी के वरिष्ठ नेता सुधीर सामल ने कहा कि ओडिशा के लोगों को पता है कि जब राज्य में कांग्रेस सत्ता में थी तो उसने क्या काम किए और बीजद सरकार ने उनके लिए क्या किया है।

सामल ने कहा, “मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य की 4.50 करोड़ जनता को अपने परिवार के सदस्य की तरह माना है और जनता ने भी उन्हें स्वीकार किया है।”

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल जो सच्चाई बोलते हैं वो सरकार पचा नहीं पाती, इसलिए 12 सालों से इनके आगे झुके नहीं: प्रियंका गांधी

  • ,
  • ईरान ने इजराइल, खाड़ी देशों पर नए हमले किए, टंप को भी दी धमकी, कहा- कहीं आपका ही सफाया न हो जाए

  • ,
  • मिडिल ईस्ट जंग: LPG कमी के मुद्दे पर विपक्ष हमलावर, प्रियंका गांधी ने बताया क्यों हो रही है गैस की किल्लत?

  • ,
  • सिनेजीवन: 'किंग' में शाहरुख संग काम करने के लिए उत्सुक सौरभ शुक्ला और अक्षय कुमार ने शादी पर कही दिलचस्प बात

  • ,
  • बिरला ने पक्षपात किया, माइक को भी एक ‘अस्त्र’ की तरह इस्तेमाल किया गया, गोगोई बोले- सदन की मर्यादा बचाने के लिए लाए संकल्प