
देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET (UG) 2026 को लेकर बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई 2026 को आयोजित हुई परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की है। पेपर लीक के आरोपों और विवाद के बाद यह कदम उठाया गया है। अब परीक्षा दोबारा कराई जाएगी, जिसकी नई तारीखें जल्द घोषित की जाएंगी।
Published: undefined
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि यह निर्णय 10 मई 2026 की प्रेस रिलीज के क्रम में लिया गया है। एजेंसी के अनुसार, 8 मई को परीक्षा से जुड़े मामलों को स्वतंत्र जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए केंद्रीय एजेंसियों को भेजा गया था। इसके बाद जांच एजेंसियों से मिले इनपुट और रिपोर्ट की समीक्षा के आधार पर यह निर्णय लिया गया।
एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए यह कदम जरूरी था। साथ ही पेपर लीक मामले में CBI जांच के आदेश भी दिए गए हैं, जिससे पूरे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।
Published: undefined
NTA ने घोषणा की है कि NEET UG 2026 परीक्षा अब दोबारा आयोजित की जाएगी। हालांकि, नई परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। एजेंसी ने कहा है कि जल्द ही नई डेट, एडमिट कार्ड जारी करने का शेड्यूल और अन्य जरूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट और अन्य माध्यमों से साझा की जाएगी।
Published: undefined
NTA ने छात्रों, अभिभावकों और आम लोगों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। एजेंसी का कहना है कि सभी प्रक्रियाएं पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ाई जाएंगी ताकि परीक्षा की विश्वसनीयता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined