देश

NEET पेपर लीक मामले के विरोध में राजस्थान कांग्रेस का प्रदर्शन, NTA भंग करने और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

रैली से पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डोटासरा ने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा में बार-बार हो रही अनियमितताओं ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) पर से जनता का भरोसा खत्म कर दिया है।

नीट पेपर लीक मामले के विरोध में राजस्थान कांग्रेस का प्रदर्शन
नीट पेपर लीक मामले के विरोध में राजस्थान कांग्रेस का प्रदर्शन 

कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में नीट पेपर लीक मामले के विरोध में बीजेपी मुख्यालय तक रैली निकाली।

कांग्रेस मुख्यालय से शुरू हुई यह रैली शहीद स्मारक होते हुए बीजेपी कार्यालय की ओर बढ़ी। कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और बैनर लिए हुए थे।

Published: undefined

पुलिस ने शहीद स्मारक के पास भारी सुरक्षा व्यवस्था की थी और बैरिकेड्स लगाकर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका गया।

रैली से पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डोटासरा ने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा में बार-बार हो रही अनियमितताओं ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) पर से जनता का भरोसा खत्म कर दिया है।

उन्होंने कहा, “एनटीए को भंग किया जाना चाहिए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए।”

Published: undefined

डोटासरा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इस मामले में जिम्मेदारी से नहीं बच सकती। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि मामले की सीबीआई जांच अदालत की निगरानी में होनी चाहिए।

कांग्रेस ने दावा किया कि नीट पेपर लीक से करीब 22 लाख छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है।

विपक्ष के नेता टीकाराम जूली समेत कई वरिष्ठ नेता इस रैली में शामिल हुए। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए पोस्टर और बैनर भी लिए थे।

Published: undefined

पीटीआई के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined