देश

ड्राइविंग लाइसेंस या गाड़ी का कोई भी दस्तावेज हो गया है एक्सपायर, तो भी 31 दिसंबर तक माना जाएगा वैध

सड़क परिवहन मंत्रालय ने सोमवार को जानकारी दी है कि किसी भी वाहन का कोई भी दस्तावेज या किसी का ड्राइविंग लाइसेंस अगर एक्सपायर हो चुका है, तो भी उसे 31 दिसंबर तक वैध माना जाएगा। ऐसा कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के मद्देनजर किया गया है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने कोरोनावायरस महामारी के मद्देनजर ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता और मोटर वाहनों के आवश्यक दस्तावेजों को 31 दिसंबर 2020 तक विस्तार देने का फैसला किया है। एक आधिकारिक बयान में सोमवार को यह जानकारी दी गई। पहले दस्तावेजों की वैधता 30 सितंबर तक बढ़ाई गई थी, जिसे अब इस वर्ष के अंत तक विस्तार दे दिया गया है।

बयान में कहा गया है, "सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 और केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 के तहत फिटनेस, परमिट, लाइसेंस, पंजीकरण या अन्य दस्तावेजों की वैधता को 31 दिसंबर 2020 तक बढ़ाने का फैसला किया है।"

Published: undefined

मंत्रालय ने आगे सलाह दी है कि सभी संबंधित दस्तावेज जिनकी वैधता का विस्तार राष्ट्रव्यापी बंद के कारण नहीं हो सका या होने की संभावना नहीं है और जिन दस्तावेज की वैधता एक फरवरी, 2020 से समाप्त हो गई है या 31 दिसंबर, 2020 तक यह समाप्त हो जाएगी, इन्हें 31 दिसंबर 2020 तक वैध माना जाएगा।

प्रवर्तन अधिकारियों को सलाह दी गई है कि वे ऐसे दस्तावेजों को 31 दिसंबर, 2020 तक वैध मानें।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी लगातार सस्ते, जून में भारी गिरावट से रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे पहुंचे भाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: बंगाल के हल्दिया रिफाइनरी में लगी आग, फीफा विश्वकप में उलटफेर, जर्मनी के बाद नीदरलैंड्स भी बाहर

  • ,
  • जयपुर पैरामेडिकल परीक्षा में नकल का खुलासा, 45 छात्रों को पास कराने की डील, हंगामे के बाद सेंटर की परीक्षाएं रद्द

  • ,
  • 'इंडिया' गठबंधन ने चुनाव से जुड़े मुद्दों पर CJI को पत्र भेजा, जयराम बोले- विपक्षी दल एकजुटता, एकता और दृढ़ता के...

  • ,
  • पश्चिम बंगाल: हल्दिया में नेफ्था पाइपलाइन में भीषण आग, 20 से अधिक लोग घायल, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर