'अमित शाह जवाब दो', 'चंदा चोरों-गद्दी छोड़ो', राम मंदिर मामले और छात्रों पर कार्रवाई को लेकर विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन
विपक्षी सांसद संसद भवन के मकर द्वार के निकट एकत्र हुए और 'अमित शाह जवाब दो', 'चंदा चोरों - गद्दी छोड़ो' के नारे लगाए। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, समाजवादी पार्टी के नेता धर्मेंद्र यादव, डिंपल यादव और कई अन्य नेता इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।
By नवजीवन डेस्क
'अमित शाह जवाब दो', 'चंदा चोरों-गद्दी छोड़ो', राम मंदिर मामले और छात्रों पर कार्रवाई को लेकर विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन
कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और कई अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर सोमवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया तथा गृह मंत्री अमित शाह से जवाब देने की मांग की।
विपक्षी सांसद संसद भवन के मकर द्वार के निकट एकत्र हुए और 'अमित शाह जवाब दो', 'चंदा चोरों - गद्दी छोड़ो' के नारे लगाए।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, समाजवादी पार्टी के नेता धर्मेंद्र यादव, डिंपल यादव और कई अन्य नेता इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने कहा, "राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।" उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले की सच्चाई सामने लानी चाहिए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
विपक्षी दलों का कहना है कि राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार को संसद के भीतर और बाहर अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए।
उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से छात्रों के मुद्दे पर जवाब देने की मांग की।
पीटीआई के इनपुट के साथ
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए