देश

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक, लालू बोले- प्रिय रघुवंश बाबू! ये क्या किया?

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार के एक बड़े नेता रघुवंश प्रसाद सिंह का रविवार को निधन हो गया। वो इलाज के लिए दिल्ली के एम्स में भर्ती थे। तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उनका निधन हो गया। वो 74 साल के थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार के एक बड़े नेता रघुवंश प्रसाद सिंह का रविवार को निधन हो गया। वो इलाज के लिए दिल्ली के एम्स में भर्ती थे। तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उनका निधन हो गया। वो 74 साल के थे।

उन्हें पिछले दिनों कोरोना संक्रमण हुआ था। वो फेफड़े में इंफेक्शन से जूझ रहे थे। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दो दिन पहले वेंटीलेटर पर रखा गया था। उन्हें करीब एक सप्ताह पहले एम्स के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उन्हें जून के महीने में कोरोना संक्रमण हुआ था जिसके बाद भी उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। तब वो ठीक हो गए थे।

Published: undefined

रघुवंश प्रसाद सिंह ने निधन पर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने गहरा दुख जताया है। लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट किया, 'प्रिय रघुवंश बाबू! ये आपने क्या किया? मैनें परसों ही आपसे कहा था आप कहीं नहीं जा रहे है। लेकिन आप इतनी दूर चले गए। नि:शब्द हूं। दुःखी हूं। बहुत याद आएंगे।'

Published: undefined

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर शोक जताया। उन्होंने रघुवंश प्रसाद को जमीन से जुड़ा और गरीबी को समझने वाला व्यक्ति बताया। मोदी ने कहा कि बिहार के लिए संघर्ष में पूरा समय बिताने वाले रघुवंश बाबू के जाने से बिहार और देश की राजनीति में शून्य पैदा हुआ है।

Published: undefined

वो बिहार के एक बड़े नेता माने जाते थे। हाल ही में उन्होंने राजद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने एम्स से ही अपना इस्तीफा राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को लिखा था। हालांकि लालू प्रसाद ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया था। और कहा था कि वो कहीं नहीं जा रहे।

इसके बाद उन्होंने नीतीश कुमार को भी पत्र लिखा था। कयास लगाए जा रहे थे कि वो जल्द ही जदयू का दामन थामेंगे। रघुवंश प्रसाद का जन्म वैशाली में 6 जून 1946 में हुआ था। वो 74 साल के थे।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन को हथियार बेचने की योजना के बीच नाटो महासचिव से मिलेंगे ट्रंप और बांग्लादेश में डेंगू संकट!

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: लॉर्ड्स टेस्ट में टीम इंडिया की हार, इंग्लैंड ने 22 रनों से टेस्ट मैच को जीता

  • ,
  • तेजस्वी यादव ने 'सूत्रों' वाली खबर पर अपने बयान को सही ठहराया, पूछा- बीजेपी सवाल उठाने वाली कौन होती है?

  • ,
  • गाजा में इजराइल द्वारा किया जा रहा जनसंहार अब भी नहीं थमा, इस त्रासदी पर PM मोदी की चुप्पी शर्मनाक है: कांग्रेस

  • ,
  • प्रियंका चतुर्वेदी ने प्लेन क्रैश की रिपोर्ट अंतरराष्ट्रीय मीडिया में लीक होने पर उठाया सवाल, जांच की मांग की