देश

पालघर उपचुनाव: शिवसेना ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर बोला हमला, जाहिर की गड़बड़ी की आशंका

पालघर उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार की जीत पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से फिर से मतगणना कराने की भी मांग की है। साथ ही बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी को अब सहयोगियों की जरूरत नहीं रह गई है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  शिव सेना प्रमुख  उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर बोला हमला 

पालघर उपचुनाव में परिणाम आने के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी और चुनाव आयोग पर जमकर हमला बोला। उन्होंने चुनाव आयोग से दोबारा मतगणना की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी को दोस्तों को जरूरत नहीं है। शिवसेना के सहयोग से महाराष्ट्र में बीजेपी सरकार चल रही है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि चुनाव आयोग में जारी भ्रष्टाचार को देखते हुए चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति नहीं होनी चाहिए, बल्कि उनका भी चुनाव होना चाहिए।

उन्होंने 20 से 25वें दौर की काउंटिंग में भारी गड़बड़ी की आशंका जाहिर करते हुए कहा कि पालघर उपचुनाव में बीजेपी को 60 फीसदी लोगों ने नकार दिया है। उन्होंने चुनाव आयोग से यह मांग की है कि बीजेपी उम्मीदवार को विजयी घोषित नहीं करें।

उन्होंने बीजेपी पर महाराष्ट्र की जनता के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि यूपी में योगी आदित्यनाथ अपनी सीट नहीं बचा पा रहे हैं और वे महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार करने आते हैं। उन्होंने आगे कहा, “जनना ने योगी जी की मस्ती उतार दी है।”

बीजेपी-शिवसेना के रिश्ते पिछले काफी समय से अच्छ नहीं चल रहे हैं। शिवसेना ने लगातार केंद्र और महाराष्ट्र की बीजेपी सरकार पर हमलावर रुख अपना रखा है। कई मुद्दों पर शिवसेना ने विपक्षी दलों का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार की आलोचना की है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध