देश

बिहार में NDA सरकार से जनता नाराज, घरों में भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे लोग, पुलिस थानों में बढ़ी रंगदारी: तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने कहा कि लोग एनडीए सरकार से नाखुश हैं। इस सरकार में भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि लोग परेशान हैं। अपराध इतना बढ़ गया है कि लोग अपने घरों में भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव  फोटोः IANS

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव 'बिहार अधिकार यात्रा' पर निकले हैं। बिहार अधिकार यात्रा के दूसरे दिन (बुधवार) तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा। यात्रा के लिए निकलने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि एनडीए सरकार से नाखुश हैं। इस सरकार में भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि लोग परेशान हैं। अपराध इतना बढ़ गया है कि लोग अपने घरों में भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।

तेजस्वी यादव ने यात्रा के बारे में बात करते हुए वह प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जा रहे हैं। इस यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि इस यात्रा को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।

Published: undefined

बिहार की जनता NDA सरकार से नाराज

उन्होंने कहा कि लोग एनडीए सरकार से नाखुश हैं। इस सरकार में भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि लोग परेशान हैं। अपराध इतना बढ़ गया है कि लोग अपने घरों में भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। यह सरकार केवल भ्रष्टाचार और अपराध से जुड़े लोगों को संरक्षण दे रही है। इसलिए मौजूदा स्थिति में लोग परिवर्तन चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस साल होने वाले चुनाव में लोगों ने इस सरकार को सत्ता से हटाने का मन बना लिया है। जनता महागठबंधन की सरकार बनाने का कार्य करेगी जो नया बिहार बनाएगी।

Published: undefined

नीतीश सरकार पर पास विजन की कमी

तेजस्वी ने दावा करते हुए कहा कि जब महागठबंधन की सरकार बनेगी तो बिहार में जिसके पास भी डिग्री होगी, वह खाली हाथ नहीं बैठेगा। बिहार में हम लोग उद्योग लगाने का काम करेंगे। प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति को बेहतर कर सकेंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार कॉपी कर सकती है लेकिन विजन नहीं ला सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्होंने बधाई दी।

Published: undefined

यात्रा को मिल रहा अपार जनसमर्थन

आरजेडी नेता ने कहा कि आज मेरी यात्रा का दूसरा दिन है। लोगों का अपार जनसमर्थन मिल रहा है। आज यात्रा के दूसरे दिन बख्तियारपुर होते हुए बाढ़, मोकामा, तेघड़ा, बेगूसराय में कार्यक्रम है। उन्होंने बताया कि जिस भी इलाके में जा रहे हैं, किसी भी समय पहुंच रहे हैं, लोग इस यात्रा को समर्थन देने के लिए सड़क पर पहुंच रहे हैं। 

Published: undefined

अमित शाह पर तेजस्वी का तंज

उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित बिहार दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि वह यहां आ रहे हैं, तो पहले यह बताएं कि अभी तक वह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष क्यों नहीं बना पाए?

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined