
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पिछले दिनों केंद्र सरकार द्वारा दी गई थोड़ी राहत के बाद लगातार दामों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। सरकार ने तेल के दाम पर ढाई रुपये प्रति लीटर की कटौती की, लेकिन इस कटौती के बाद से अब तक दिल्ली में डीजल 2 रुपये 20 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 75.19 रुपये प्रति लीटर हो गया।
वहीं, पेट्रोल के दाम में भी 1 रुपये 16 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ 82.66 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 84.48 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल 77.04 रुपये प्रति लीटर बिकने लगा है।
मुंबई में भी शनिवार को पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी हुई और देश की आर्थिक राजधानी में पेट्रोल 88.12 रुपये प्रति लीटर हो गया। वहीं, डीजल 78.82 रुपये प्रति लीटर हो गया। चेन्नई में पेट्रोल 85.92 रुपये प्रति लीटर बिकने लगा, जबकि डीजल 79.51 रुपये प्रति लीटर हो गया।
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 13 Oct 2018, 1:29 PM IST