देश

जनता पर फिर शुरू हुई तेल कीमतों की मार, देश में लगातार दूसरे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

देश में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें बढ़कर क्रमश: 69.07 रुपये, 71.20 रुपये, 74.72 रुपये और 71.67 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया देश में फिर बने पेट्रोल-डीजल के दाम

महंगाई की मार झेल रही देश की जनता पर एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों की मार पड़नी शुरू हो गई है। पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है। कच्चे तेल का दाम बढ़ने के बाद तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाई हैं। दिल्ली में पेट्रोल का भाव फिर 69 रुपये लीटर से ऊपर चला गया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें बढ़कर क्रमश: 69.07 रुपये, 71.20 रुपये, 74.72 रुपये और 71.67 रुपये प्रति लीटर हुई है। चारों महानगरों में डीजल के दाम बढ़कर क्रमश: 62.81 रुपये, 64.58 रुपये, 65.73 रुपये और 66.31 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में 19 पैसे और चेन्नई में 20 पैसे प्रति लीटर की बोढ़ोतरी हुई है। वहीं, डीजल की कीमतें दिल्ली और कोलकाता में 28 पैसे, जबकि मुंबई और चेन्नई में 30 पैसे प्रति लीटर बढ़ोतरी हुई है।

Published: 11 Jan 2019, 9:41 AM IST

दिल्ली-एनसीआर स्थित नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में पेट्रोल क्रमश: 69.24 रुपये, 69.11 रुपये, 70.48 रुपये और 70.27 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इन चारों शहरों में डीजल क्रमश: 62.42 रुपये, 62.28 रुपये, 63.24 रुपये और 63.03 रुपये प्रति लीटर बिकने लगा है।

देश कुछ अन्य प्रमुख शहर, चंडीगढ़, लखनउ, पटना, रांची, भोपाल और जयपुर में पेट्रोल की कीमतें क्रमश: 65.32 रुपये, 69.11 रुपये, 73.22 रुपये, 68.18 रुपये, 72.10 रुपये और 69.85 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं। इन छह शहरों में डीजल के भाव क्रमश: 59.82 रुपये, 62.31 रुपये, 66.08 रुपये, 63.97 रुपये, 64.04 रुपये और 65.18 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

आने वाले दिनों में तेल के दाम और बढ़ने की संभावना है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड का भाव 61 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गया है, जबकि अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास का भाव 52 डॉलर प्रति बैरल के मनोवैज्ञानिक स्तर को तोड़ चुका है। जानकारों के मुताबिक, आने वाले दिनों में कच्चे तेल के दाम और बढ़ सकते हैं। ऐसे में इसका असर सीधे तौर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर पड़ेगा।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Published: 11 Jan 2019, 9:41 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 11 Jan 2019, 9:41 AM IST

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...