देश

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद तेल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी, लगातार चौथे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

तेल विपणन कंपनियों ने दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम 14 पैसे जबकि कोलकाता में 13 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिए। डीजल के दाम में दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में सात पैसे जबकि चेन्नई में आठ पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद से देश में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। रविवार को फिर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार चौथे दिन बढ़े हैं। तेल विपणन कंपनियों ने फिर दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम 14 पैसे जबकि कोलकाता में 13 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिए। डीजल के दाम में दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में सात पैसे जबकि चेन्नई में आठ पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, रविवार को दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 71.67 रुपये, 73.73 रुपये, 77.28 रुपये और 74.39 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। डीजल के दाम भी चारों महानगरों में बढ़कर क्रमश: 66.64 रुपये, 68.40 रुपये, 69.83 रुपये और 70.45 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • इंडिया गठबंधन के नेताओं ने राष्ट्रपति के सामने रखा वोट चोरी का मुद्दा, महामहिम ने मांगे सबूत, जांच की बात कही

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: इंडिया ब्लॉक नेताओं से मुलाकात में राष्ट्रपति ने मांगे वोट चोरी के सबूत, विपक्षी सांसदों ने सामने रखी ज्ञानेश कुमार की कारस्तानियां

  • ,
  • जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट को लेकर डरी मोदी सरकार, नई दिल्ली में आज रात 10 बजे से 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद

  • ,
  • 1942 में अंग्रेज़ी शासन ने जिस तरह किया था भारतीयों का दमन, मोदी सरकार अपना रही है वैसे ही तरीके

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद बढ़त के साथ बंद, आईटी स्टॉक्स में रही खरीदारी