
पेट्रोल और डीजल के भाव नए साल में एक बार फिर नई ऊंचाइयों को छूने लगे हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शनिवार को एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। तेल के दाम लगातार हो रही बढ़ोतरी से उपभोक्ताओं को रोज महंगाई के झटके लग रहे हैं।
तेल कंपनियों ने शनिवार को दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के भाव में 17 पैसे, जबकि चेन्नई में 18 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। वहीं, डीजल के दाम दिल्ली और कोलकाता में 19 पैसे, जबकि मुंबई में 22 पैसे और चेन्नई में 21 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं।
दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमशः 70.72 रुपये, 72.82 रुपये, 76.35 रुपये और 73.41 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।
चारों महानगरों में डीजल के दाम बढ़कर क्रमशः 65.16 रुपये, 66.93 रुपये, 68.22 रुपये और 68.83 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।
जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में भी पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से राहत नहीं मिलने वाली है। तेल का देम और बढ़ सकते हैं। अंतराष्ट्रीय बाजार में लागातार तेल के दाम बढ़ रहे हैं। जिसका सीधा असर भारत में पेट्रोल-डीजल कीमतों पर पड़ेगा। इसके साथ ही आपको भी महंगाई के झटके सहने पड़ेंगे।
Published: 19 Jan 2019, 10:36 AM IST
वहीं केंद्र सरकार यह कर अपना पल्ला झड़ रही है कि तेल की कीमतों पर उसका कोई नियंत्रण नहीं है। वहीं लोग यह सवाल पूछ रहे हैं कि अगर सरकार का तेल की कीमतों पर कोई नियंत्रण नहीं है तो चुनाव के दिनों में आखिर कैसे तेल की कीमतों पर लगाम लग जाती है। आखिर चुनाव के दिनों में तेल के दाम क्यों नहीं बढ़ते?
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)
Published: 19 Jan 2019, 10:36 AM IST
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 19 Jan 2019, 10:36 AM IST