देश

फिर बढ़ा पेट्रोल का दाम, दिल्ली में 75 तो मुंबई में 80 के पार हुई कीमत, डीजल भी महंगा

पेट्रोल के दाम में लगातार दूसरे दिन वृद्धि हुई जबकि डीजल के दाम में वृद्धि का सिलसिला लगातार पांचवें दिन जारी रहा। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पिछले दिनों कच्चे तेल के दाम में आई तेजी की वजह से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पेट्रोल और डीजल की कीमत में सोमवार को फिर वृद्धि हुई। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 75.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इससे पहले 9 दिसंबर को पेट्रोल 75 रुपये लीटर हो गया था। तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार को दिल्ली, कोलकता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 16 पैसे जबकि चेन्नई में 17 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की। वहीं, डीजल के दाम में दिल्ली और कोलकाता में 18 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 19 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम बढ़कर क्रमश: 75.04 रुपये, 77.70 रुपये, 80.69 रुपये और 78.02 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

वहीं, चारों महानगरों में डीजल की कीमत बढ़कर क्रमश: 67.78 रुपये, 70.20 रुपये, 71.12 रुपये और 71.67 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

पेट्रोल के दाम में लगातार दूसरे दिन वृद्धि हुई जबकि डीजल के दाम में वृद्धि का सिलसिला लगातार पांचवें दिन जारी रहा। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पिछले दिनों कच्चे तेल के दाम में आई तेजी की वजह से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज (ICE) पर सोमवार को बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के मार्च डिलीवरी अनुबंध में पिछले सत्र से 0.22 फीसदी की तेजी के साथ 67.02 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। वहीं, न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज (नायमैक्स) पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) के फरवरी डिलीवरी अनुबंध में महज 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 61.77 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। कच्चे तेल के दाम में इस महीने तकरीबन सात डॉलर प्रति बैरल का इजाफा हुआ है।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • महाराष्ट्र सरकार को मनोज जरांगे की चेतावनी- 'मराठा समाज मुंबई आने को तैयार, सरकार को घुटनों पर लाएंगे'

  • ,
  • 'ईरान को आर्थिक सहारा देने वालों को भुगतने होंगे परिणाम', स्कॉट बेसेंट की चेतावनी, बोले- 'ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट' शुरू

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: पश्चिम एशिया में तनाव, US ने ईरान के 5 टैंकरों को किया तबाह, तेहरान ने जॉर्डन पर दागीं मिसाइलें

  • ,
  • गुलजार सिंह की मौत पर राहुल गांधी का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- 'सवाल करोगे तो धमकी और यातना मिलेगी'

  • ,
  • ईरान की एविएशन पर अमेरिका का शिकंजा, 27 एअरलाइंस पर लगाए नए प्रतिबंध, तीसरे देश की कंपनियों को भी निशाना बनाया