देश

पेट्रोल-डीजल की कीमतों की मार पर बोली मोदी सरकार, कच्चा तेल हुआ महंगा इसलिए बढ़ी कीमत

पिछले कई दिनों से लगातार तेल के दामों में इजाफा हो रहा है। शनिवार को देश भर में पेट्रोल और डील के दाम बढ़े हैं। दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल के दाम में 16 पैसे और डीजल के दाम में 21 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

देश में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से मोदी सरकार के होश उड़ गए हैं। मीडिया से बात करते हुए पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पेट्रोल और डीजल महंगा होने के लिए अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल महंगा होने का बहाना बनाया। उन्होंने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरती कीमत को भी इसके लिए जिम्मेदार है। पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार चिंतित है। इससे पहले धर्मेंद्र प्रधान ने अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल की बढ़ती कीमतों के लिए अमेरिका की नीतियों को जिम्मेदार बताया था।

गौतलब कि पिछले कई दिनों से लगातार तेल के दामों में इजाफा हो रहा है। शनिवार को देश भर में पेट्रोल और डील के दाम बढ़े हैं। दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल के दाम में 16 पैसे और डीजल के दाम में 21 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में पेट्रोल 78.68 रुपये प्रति लीटर और डीजल 70.42 रुपये प्रति लीटर हो गया है। राजधानी में डीजल अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर बिक रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: सीजेपी ने कोच्चि में मार्च निकाला, दीपके बोले- मोदी हर किसी को अपने नियंत्रण में रखना चाहते हैं

  • ,
  • अभिषेक बनर्जी के घर हमले पर भड़कीं ममता, सुप्रीम कोर्ट जाने की दी चेतावनी, बीजेपी-पुलिस पर साजिश का लगाया आरोप

  • ,
  • पक्ष-विपक्ष: E-20 पर फिर बवाल, कर्नाटक में पाया गया 30% तक एथेनॉल, तेल कंपनियां और सरकार आमने-सामने

  • ,
  • खेल: गुरनूर बराड़ ने न्यूजीलैंड की परिस्थितियों का ऐसे उठाया लाभ और बड़ौदा टीम में हार्दिक पांड्या को नहीं मिली जगह

  • ,
  • दीपावली पर मुहूर्त ट्रेडिंग: विशेषज्ञों ने दी चयनित शेयरों में निवेश करने और जल्दबाजी से बचने की सलाह