देश

प्रधानमंत्री मोदी की कर्नाटक के सीएम कुमारास्वामी को चुनौती, विराट कोहली को दिया जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को जवाब देते हुए अपनी मार्निंग एक्सरसाइज़ का वीडियो पोस्ट किया है। साथ ही उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारास्वामी को चैलेंज किया है।

फोटो : सौजन्य @narendramodi
फोटो : सौजन्य @narendramodi पीएम आवास में अभ्यास करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारास्वामी को चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि वे जेडीएस नेता को फिटनेस चैलेंज दे रहे हैं। इसके साथ उन्होंने अपने मार्निंग एक्सरसाइज़ का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे पीएम आवास के लॉन में चहलकदमी और कुछ योगासन करते दिख रहे हैं।

दरअसल यह सारा खेल शुरु हुआ था सूचना प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर द्वारा सोशल मीडिया पर शुरु किए गए फिटनेस चैलेंज से। इसके बाद कई सेलिब्रिटीज़ ने अपनी फिटनेस के वीडियो पोस्ट कर दूसरे लोगों को चैलेंज किया। इसी कड़ी में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने प्रधानमंत्री को चैलेंज किया था।

इसी चैलेंज के जवाब में पीएम ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी को फिटनेस चैलेंज दिया। अब यह देखना रोचक होगा कि कुमारस्वामी मोदी के इस चैलेंज का क्या जवाब देते हैं। प्रधानमंत्री ने टेबल टेनिस प्लेयर मनिका बत्रा और देशभर के उन आईपीएस अफसरों को भी फिटनेस चैलेंज दिया है जिनकी उम्र 40 साल से अधिक है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर की गोलीबारी, चार जवानों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

  • ,
  • कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, चार जवानों की मौत, कहासुनी के बाद हुई घटना

  • ,
  • सचिन पायलट का पंजाब को लेकर बीजेपी से सवाल, सीमाओं की सुरक्षा और ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए क्या कदम उठाए?

  • ,
  • यादों में टॉम ऑल्टरः चेहरा विदेशी, लेकिन भाषा और भारतीय संस्कृति की समझ ने दर्शकों के दिलों में दिलाई खास जगह

  • ,
  • चुनावों में हो रही है ‘मैच फिक्सिंग’, कांग्रेस को प्रतिरोध जारी रखना चाहिए, राहुल गांधी का CWC में स्पष्ट संदेश