देश

बैंक घोटालाः नीरव मोदी के खिलाफ हांगकांग हाईकोर्ट पहुंचा पीएनबी

करोड़ों रुपये के पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी के खिलाफ पंजाब नेशनल बैंक ने हांगकांग के हाईकोर्ट में अपील दायर की है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के खिलाफ हांगकांग हाई कोर्ट पहुंचा पीएनबी

पंजाब नेशनल बैंक ने करोड़ों रुपये का घोटाला कर देश से फरार डायमंड कारोबारी नीरव मोदी के खिलाफ हांगकांग हाई कोर्ट में अपील दायर किया है। पीएनबी ने इसके अलावा उन देशों में भी अदालत के माध्यम से नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला किया है, जहां इन दोनों की संपत्तियां हैं। पंजाब नेशनल बैंक से 12,700 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोपी नीरव मोदी के इन दिनों हांगकांग में होने की खबर है। नीरव मोदी की बीजिंग के अलावा हॉन्ग कॉन्ग में भी दुकान है।

इससे पहले 19 अप्रैल को भारत सरकार ने बताया था कि भारत नीरव मोदी को गिरफ्तार करने के अपने अनुरोध पर हांगकांग के अधिकारियों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत ने हांगकांग के अधिकारियों से दोनों देशों के बीच 1997 में भगोड़े अपराधियों के आत्मसमर्पण के लिए हुए प्रत्यर्पण समझौते के तहत नीरव मोदी को सौंपे जाने का आग्रह किया है। वहीं चीन ने इस सप्ताह के शुरू में कहा था कि हांगकांग नीरव मोदी को गिरफ्तार करने का भारतीय आग्रह स्थानीय कानूनों और आपसी न्यायिक सहायता समझौते के तहत मान सकता है। बता दें कि हॉन्ग कॉन्ग चीन का स्वशासित क्षेत्र है।

भारत में हीरा कारोबारी नीरव मोदी, मेहुल चौकसी और उनसे जुड़ी कंपनियों पर पीएनबी से 12,717 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। नीरव मोदी की कंपनी का कारोबार अमेरिका, यूरोप, पश्चिम एशिया और भारत सहित कई देशों में फैला हुआ है। आरोप है कि नीरव मोदी और मेहुल चोकसी ने पंजाब नेशनल बैंक से अवैध तरीके से जारी एलओयू (लेटर ऑफ अंडरटेकिंग) के जरिये विदेशों में हजारों करोड़ रुपये की निकासी की। इस मामले की जांच कर रही सीबीआई ने नीरव मोदी की कंपनी के कुछ अधिकारियों के साथ ही पीएनबी के भी कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: किश्तवाड़ में फटा बादल, कई वाहन बहने से मची अफरा-तफरी, सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश

  • ,
  • सिनेजीवन: आशुतोष राणा बोले- छात्र देश का भविष्य, उनकी बात सुननी चाहिए और सलमान खान ने संजय दत्त के लिए किया खास पोस्ट

  • ,
  • CWG 2026: सिर्फ 30 मिनट में 2 गोल्ड, मुक्केबाजी में प्रीति के बाद जैस्मिन ने दिखाया दमखम

  • ,
  • हॉकी इंडिया के बोर्ड की सहमति के बिना जर्सी का रंग कैसे बदला गया? खड़गे का सवाल, बोले- निर्णय पर पुनर्विचार हो

  • ,
  • कुलगाम आतंकी हमला: बेहतर भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ से कश्मीर गए थे दीपक और भूपेंद्र, एक था परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य