देश

CAA के खिलाफ हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्रों की रैली को पुलिस ने रोका, लगे ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे

रैली का आह्वान विश्वविद्यालय के छात्रसंघ द्वारा ‘संविधान बचाओ, मनु को हराओ’ नारे के साथ किया गया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज और अंबेडकर के पोस्टर पकड़े छात्रों ने रैली की शुरुआत विश्वविद्यालय के परिसर के अंदर से ही की।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्रों के समूह द्वारा 'संविधान बचाओ' रैली निकालने की कोशिश को पुलिस ने विफल कर दिया। पुलिस ने रैली को विश्वविद्यालय के प्रमुख द्वार पर ही रोक दिया। इस रैली का आयोजन विश्वविद्यालय के पास मस्जिद बांदा स्थित अंबेडकर की मूर्ति तक किया जाना था।

रैली का आह्वान विश्वविद्यालय के छात्रसंघ द्वारा 'संविधान बचाओ, मनु को हराओ' नारे के साथ किया गया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज और अंबेडकर के पोस्टर पकड़े छात्रों ने रैली की शुरुआत विश्वविद्यालय के परिसर के अंदर से ही की।

हालांकि साइबराबाद पुलिस ने उन्हें प्रमुख द्वार पर यह कहते हुए रोक दिया कि इस रैली के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई है। इस दौरान 'तेलांगना पुलिस वापस जाओ', 'इंकलाब जिंदाबाद', 'मनुवाद हो बर्बाद' और 'छात्र एकता अमर रहे' जैसे नारे लगे। पुलिसकर्मियों ने तब छात्रों को हिरासत में ले लिया और पुलिस वाहन में वहां से ले गए।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • गुवाहाटी में 'गरजा' गिल का बल्ला, दोहरे शतक के साथ वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, सीरीज में भारत की अजेय बढ़त

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: भारत ने 405 रन के ऐतिहासिक लक्ष्य का पीछा कर वेस्टइंडीज को हराया, कप्तान गिल ने लगाया दोहरा शतक

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्र नेताओं ने खोला मोर्चा, गांधी जयंती पर विशाल प्रदर्शन का ऐलान

  • ,
  • प्रधानमंत्री मोदी सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ, उनका पूरा तंत्र शिक्षा से नफरत करता है: राहुल गांधी

  • ,
  • नंदीग्राम उपचुनावः कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान जेल से रिहा, बोले- पुलिस ने नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया