देश

देश में फिर बढ़े पेट्रोल, डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है भाव

इंडियन ऑयल की बेवसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम रविवार को बढ़कर क्रमश: 69.98 रुपये, 72.24 रुपये, 75.68 रुपये और 72.69 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से तकरीबन एक महीने बाद रविवार को भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि की। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का भाव पांच पैसे जबकि डीजल का भाव छह पैसे प्रति लीटर बढ़ गया है। इससे पहले 27 मई को तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि की थी। इसके बाद 30 मई से पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट का सिलसिला शुरू होने के साथ देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 1.93 रुपये लीटर सस्ता हो गया और डीजल के दाम भी 2.91 रुपये प्रति लीटर घट गए थे। मगर अब पेट्रोल फिर छह पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है जबकि डीजल के दाम छह पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं।

इंडियन ऑयल की बेवसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम रविवार को बढ़कर क्रमश: 69.98 रुपये, 72.24 रुपये, 75.68 रुपये और 72.69 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम बढ़कर क्रमश: 63.84 रुपये, 65.76 रुपये, 66.93 रुपये और 67.52 रुपये प्रति लीटर हो गए।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मई के आखिर में कच्चे तेल के दाम में नरमी का जो सिलसिला शुरू हुआ वह जून के पहले पखवाड़े में भी जारी रहा, मगर पिछले एक सप्ताह से कच्चे तेल के भाव में फिर तेजी का रुख बना हुआ है और पिछले एक सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के भाव में करीब पांच डॉलर प्रति बैरल का इजाफा हुआ है। ब्रेंट क्रूड का अगस्त डिलीवरी वायदा अनुबंध इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज पर बीते सप्ताह 65 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बंद हुआ।

ऊर्जा विशेषज्ञ बताते हैं कि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की आपूर्ति बाधित होने की आशंका बनी हुई है जिससे तेल के भाव में और तेजी आ सकती है।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • दिल्ली: कनॉट प्लेस की सभी दुकानें, दफ्तर और रेस्तरां शाम 6:30 बजे तक बंद करने के निर्देश, अचानक क्यों आया आदेश?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली के कनॉट प्लेस की सभी दुकानें, दफ्तर और रेस्तरां शाम साढ़े छह बजे तक बंद करने के निर्देश

  • ,
  • खड़ी मार्गों के जहाजों के बीमा प्रीमियम में 1,000 प्रतिशत तक का उछाल, अमेरिका ईरान युद्ध से बढ़े जोखिम का असर

  • ,
  • असम: बाढ़ प्रभावित राहत मिलने में देरी पर बरसे गौरव गोगोई, 'राज्य में मानवीय संकट, कई लोग लापता, हजारों लोग बेघर'

  • ,
  • तूलिका, व्यंग्य और विरोध के रंगों का कैनवास बना जंतर-मंतर, छात्रों ने कला को बनाया आंदोलन की आवाज